प्रयागराज महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के ख़िलाफ़ पुलिस कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है आप समस्त देशवासियों एवं विदेश वासियों और प्रदेशवासियों को अवगत कराना है की प्रयागराज महाकुंभ में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें कोई ऐसा कृत्य ना करें जिससे कि आप को कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़े खबर सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में रविवार को कुछ लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया है इन लोगों पर नेपाल से जुड़ी एक घटना का वीडियो महाकुंभ का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप है