उत्तर प्रदेशदेशप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़
प्रयागराज महाकुंभ: महाकुंभ में हुई भगदड़ के तीसरे दिन सीएम योगी प्रयागराज पहुंचे

डॉ संजय कुमार पाण्डेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
प्रयागराज महाकुंभ: महाकुंभ में हुई भगदड़ के तीसरे दिन सीएम योगी प्रयागराज पहुंचे। आप समस्त देशवासियों एवं विदेश वाशियो और प्रदेशवासियों को अवगत कराते चले सबसे पहले वह संगम तट पर वहां घटना स्थल पर पहुंचे, जहां भगदड़ हुई थी। कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद से घटना की वजह पूछी।
करीब 10 मिनट तक योगी वहां रुके। अफसरों से सवाल किए। महाकुंभ में मौनी अमावस्या 28 जनवरी की देर रात करीब 1:30 बजे संगम नोज इलाके में भगदड़ हुई। सरकार के मुताबिक, हादसे में 30 की मौत हुई। 60 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव गृहमंत्री संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


