संत कबीर नगर – जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य ।। सतीश कुमार के निर्देशन में जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने एवं आम जनमानस को सुरक्षित दुग्ध व दुग्ध पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष जाँच अभियान के अंतर्गत खलीलाबाद क्षेत्र के बखीरा से अलग अलग प्रतिष्ठानों से 3 दूध के सैंपल व एक पनीर का सैंपल संग्रहित किया गया इस तरह से कुल 4 सैंपल संग्रहित किए गए जिन्हें जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को जाँच हेतु प्रेषित किया जा रहा है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी इस कार्रवाई के दौरान नरेंद्र कुमार सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व बृजेश कुमार सच्चिदानंद गुप्ता व मिश्रीलाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे