नीमच जिले के जवासा के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बगीचा नंबर 10 में रहने वाले मोहनलाल अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ दुधाखेड़ी माताजी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। जवासा गांव के पास उनकी कार खराब हो गई। परिवार ने दूसरी गाड़ी के लिए परिचितों को बुलाया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार , मनासा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार (MP 44 CA 8643) सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मारी। फिर भागते हुए मोहनलाल को कुचल दिया। टक्कर के बाद कार खाई में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल मोहनलाल को नीमच जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में उनका पोस्टमॉर्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में ब्रेजा कार का चालक भी घायल है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।,,