डॉ मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि देते शोक सभा आयोजित की गई
A condolence meeting was organised to pay tribute to Dr Manmohan Singh

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
किच्छा…गत रात्री भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के उपरान्त आज किच्छा विधायक श्री तिलक राज बेहड़ जी के कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें जिसमें सभी कांग्रेसियों ने डॉ मनमोहन सिंह जी को अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा तथा शोक सभा आयोजित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समस्त साथियों ने मिलकर उन्हें याद किया और उनके योगदान को सराहा। उनके चित्र पर माला अर्पण की।
विधायक तिलक राज बेहड ने डॉ मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि देते कहा कि प्रख्यात अर्थशास्त्री और हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री, श्रद्धेय डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से हम सभी के हृदय में गहरी शोक और पीड़ा है। उनका निधन न केवल हमारे लिए व्यक्तिगत हानि है, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। संघर्षों के बावजूद उन्होंने जिस तरह से उच्चतम शिखरों को छुआ और राष्ट्र की सेवा की, वह आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनका जीवन एक नेक इंसान, महान अर्थशास्त्री और रिफॉर्म के प्रति समर्पित नेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। डॉ. मनमोहन सिंह जी ने भारत देश के लिए जो योगदान किया है वह अभूतपूर्व
एवं अविस्मयरणीय है। उन्होने 1991 मेंआर्थिक सुधारों के साथ, आर्थिक निति निर्माण द्वारा, आधुनिक भारत स्थापना के लिए जो नीव रखी थी आज भी देश उसी नीव पर आगे बढ़ रहा है। देश के इतिहास में उनका नाम सैदेव अमर रहेगा।
इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, दर्शन कोली, अरुण शुक्ला,मेजर सिंह,ओम प्रकाश दुआ,सुनील ठाकुर,अशोक मित्रा,सुनीता कश्यप,जगरूप सिंह गोल्डी,गुरचरण सिंह,गुरप्रीत सिंह,संतोष ठाकुर,छोटेलाल कोली,अक्षय बावा धर्मेन्द्र सिन्धी,नितिन शर्मा,जीवन जोशी,शिवकुमार कटियार,मीना शर्मा,प्रेमा भट्ट,आदि लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


