देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानव्यापार

एनआरसीसी में 20 दिसम्‍बर को ऊँटों पर गहन चर्चा के साथ होगी ऊँट दौड़ व सजावट प्रतियोगिताएं

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर 19 दिसम्‍बर 2024 । खाद्य एवं कृषि संगठन (एफ.ए.ओ.-फूड एण्‍ड एग्रीकल्‍चर ऑर्गेनाईजेशन ऑफ दी युनाइटेड नेशन्‍स ), नई दिल्‍ली एवं भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्‍ट्र अनुसन्‍धान केन्‍द्र (एनआरसीसी) के संयुक्‍त तत्‍वावधान में कल दिनांक 20.12.2024 को प्रात: 10.00 बजे से केन्‍द्र सभागार में ‘‘अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष -2024 उत्‍सव और भारत में उष्‍ट्र दुग्‍ध मूल्‍य श्रृंखला के सुदृढ़ीकरण की राह (Celebration of International Year of Camelids-2024 and Way forward for Strengthening of Camel Milk Value Chain in India)’’ विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । साथ ही इस उपलक्ष्‍य पर एनआरसीसी के उष्‍ट्र खेल परिसर में इसी दिवस को प्रात: 8.15 बजे से ऊँट दौड़ व ऊँट सजावट प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है ।
केन्‍द्र निदेशक डॉ.आर.के.सावल ने कार्यक्रम के संबंध में बताया कि भारत में ऊँटों से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए एफ.ए.ओ. के साथ यह समन्‍वय अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है। इस आयोजन के माध्‍यम से ऊँट पालन से जुड़े विभिन्न सामाजिक पहलुओं, पशुपालकों की समस्‍याओं, एफ.एस.एस.ए.आई. से संबंधित मुद्दों, उष्‍ट्र डेयरी संबद्ध पहलुओं और इस पशु के दुग्‍ध उत्‍पादों का विकास, पर्यटनीय आजीविका संबंधी मुद्दों, अंतरराज्‍यीय व्‍यापार एवं इस हेतु संसाधनों की सुलब्‍धता आदि जिन पर किसानों और ग्राहकों के लाभार्थ सतत विकास संबंधी लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने हेतु ध्‍यान दिए जाने की आवश्‍यकता आदि पर विषय-विशेषज्ञों, ऊँट पालकों, गैर सरकारी संगठनों व युवा उद्यमियों को विषयगत विचार-विमर्श व नीतिगत कार्रवाई हेतु एक साथ एक मंच पर लाया जा सकेगा ।
केन्‍द्र की ओर से इस कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. राकेश रंजन ने कहा कि केन्‍द्र में आयोजित इस कार्यक्रम में सुश्री अल्‍का उपाध्‍याय, सचिव, मत्‍स्‍य, पशुपालन व डेयरी विभाग, नई दिल्‍ली एवं मंत्रालय के अन्‍य कई पदाधिकारी गण, विषय-विशेषज्ञ, ऊँट पालक व प्रगतिशील किसान भाई, गैर सरकारी संगठन व समितियां, उष्‍ट्र दुग्‍ध उद्यमी आदि इसमें शिरकत करेंगे । साथ ही इस दौरान केन्‍द्र परिसर में विभिन्‍न सरकारी व गैर सरकारी संगठन अपनी उन्‍नत तकनीकी/उत्‍पाद संबंधी प्रदर्शनी/स्‍टॉल लगाएंगे ।

अत: दिनांक 20 दिसम्‍बर, 2024 को एनआरसीसी परिसर में आयोजित इस महत्‍वपूर्ण अवसर के व्‍यापक प्रचार –प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए आप सभी मीडिया बन्‍धु सादर आमंत्रित है ।

ह0-
(डॉ.राकेश रंजन)
आयोजन सचिव (केन्‍द्र)
एनआरसीसी,बीकानेर

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button