देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जसोल धरा पर हुआ रात्रि में विशाल भक्ति संध्या का आयोजन
सिरियारी रो संत प्यारो प्यारो लागै.... - 90 दिन से पर्यावरण जनजागृति हेतु पैदल यात्रा पर निकले विराग मधुमालती का जसोल की धरा पर आगमन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल – आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्या साध्वीश्री रतिप्रभा आदि ठाणा -4 के सानिध्य मे पुराना ओसवाल भवन मे रात्रि आठ बजे भव्य भिक्षु भक्ति संध्या का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सर्व प्रथम साध्वीश्री रतिप्रभा ने नवकार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की। सिवांची मालाणी क्षेत्रीय तेरापंथ संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डुंगरचन्द सालेचा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया साथ ही परिचय दिया।
संगीतकार विराग मधुमालती ने गीत का संगान करते हुए – जय जय पारसनाथ बोलो, जय जय महावीर बोलो, जय जय भिक्षु स्वामी बोलो, मेरे मन मे पारसनाथ, तेरस की है रात बाबा भिक्षु आज थाने आणो है, ठाणे झाला दे बुलावे, आवो स्वामी जी, तेरापंथ रो भाग्य विधाता – श्रमण संघ रो सक्षम त्राता, लाखा आंखडलयां रो तारो हार हियारो लागै, महानै सिरियारी रो संत प्यारो प्यारो लागै व भिक्षु की कथा व संगीत के माध्यम से सुमधुर भजनो सब को प्रभावित कर दिया। समस्त श्रावक समाज झूम उठे और भजनो आनन्द लिया व पर्यावरण रक्षा का संकल्प दिलाऐ।
पर्यावरण संवर्धन और वृक्षारोपण करने हेतु गायक विराग मधुमालती की नवी मुंबई से राजस्थान नाकोड़ा जी की 1300 की पैदल पर्यावरण यात्रा (ग्रीन वॉकेथोन) 15 सितंबर से शुरू हुई थी। आज नाकोडा तीर्थ पर संपन्न हुई।
अणुव्रत समिति जसोल के अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा, सिवांची मालाणी क्षेत्रीय तेरापंथ संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डुंगरचन्द सालेचा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष भुपतराज कोठारी, सभा मंत्री धनपत संखलेचा,ओसवाल समाज अध्यक्ष अशोककुमार ढेलड़ीया, अणुव्रत समिति कोषाध्यक्ष भीकमचंद छाजेड़, प्रवीण भन्साली, तेरापंथ युवक परिषदअध्यक्ष मनीष बोकड़िया,सम्पतराज चोपड़ा, नाकोड़ा ट्रस्टी गणपतलाल बुरड, मोतीलाल जीरावला,अणुव्रत समिति।प्रभारी श्रीमती लीला सालेचा सहित समाज के गणमान्य नागरिकों ने विराग मधुमालती व वन्दना को अणुव्रत दुपट्टा व जैन दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। आचार्य श्री भिक्षु, आचार्यश्री महाश्रमण जी की तस्वीर व साहित्य देकर सम्मानित किया गया। अर्जुन सिंघवी को अणुव्रत दुपट्टा व जैन दुपट्टा पहनाकर व साहित्य देकर सम्मान किया गया, प्रभात लोढा, नितीन बोरवणकर, राजेंद्र कोठारी, रोशनलाल मेहता, मघराज धाकड़, भावेश पारेख, गौरव मेहता, अरविंद कोठारी, गणपत डागलिया, मंजू, पुष्पा कटारिया, महेंद्र चोरड़िया आदि सदस्यो को अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। अंत मे साध्वीश्री रतिप्रभा ने मंगलपाठ सुनाकर आशीर्वाद प्रदान किया।

Subscribe to my channel


