अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सुनसान खेत से फव्वारा व अन्य सामान चोरी करने के दो आरोपी गिरफतार

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

 

पुलिस थाना महाजन

 पुलिस थाना महाजन की प्रभावी कार्यवाही।

आरोपियों के कब्जा से चोरी में प्रयुक्त एक वाहन पिकअप भी जब्त ।

गिरफतारशुदा आरोपियों से गहनता से अनुसंधान जारी ।

अन्य चोरियों में हो सकती है गिरफ्तारशुदा आरोपियों की संलिप्तता

कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 04.11.2024 को थाना हाजा पर उपस्थित होकर परिवादी ने

रिपोर्ट पेश की कि किन्ही अज्ञात चोरों ने उसके खेत से 52 सिंचाई के प्रयोजनार्थ रखे हुए फव्वारें व करीब 01 क्टिवंटल ग्वार चोरी कर लिया जिस पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश श्री सुरजाराम एचसी 3126 द्वारा शुरू की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेंद्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देशन तथा अति पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कैलाश सिंह सान्दु आरपीएस तथा श्री नरेन्द्र कुमार पुनिया आरपीएस पुलिस उप अधीक्षक वृत्त-लुणकरणसर के निकटतम सुपरविजन में अज्ञात आरोपियान की तलाश कर दो अभियुक्तगण 1. कालाराम पुत्र श्री घोलूराम जाति बाजीगर उम्र 36 साल निवासी कुरंगावाली पुलिस थाना रोडी तहसील कालावालीं जिला सिरसा हरियाणा व 2. बलविन्द्र पुत्र श्री जीतराम जाति बाजीगर उम्र 43 साल निवासी कुरंगावाली पुलिस थाना रोडी तहसील कालावालीं जिला सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है। आरोपियान के कब्जा से चोरी में प्रयुक्त ली गई एक वाहन पिकअप भी जब्त की गई है। आरोपियों ने इससे पूर्व थाना ईलाका की एक अन्य चोरी करना भी स्वीकार किया हैं। दोनों आरोपियों से चोरी के सम्बंध में गहनता से पुछताछ की जा रही हैं।

गिरफ्तारशुदा मुल्जिमानः-

1. कालाराम पुत्र श्री घोलूराम जाति बाजीगर उम्र 36 साल निवासी कुरंगावाली पुलिस थाना रोडी तहसील कालावालीं जिला सिरसा हरियाणा

2. बलविन्द्र पुत्र श्री जीतराम जाति बाजीगर उम्र 43 साल निवासी कुरंगावाली पुलिस थाना रोडी तहसील कालावालीं जिला सिरसा हरियाणा

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button