ट्रांजिट कैंप में चल रही दुर्गा पूजा में शामिल हुईं पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा,मां दुर्गा के सम्मुख उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली,सुख समृद्धि, अमन चैन, और क्षेत्र के विकास के लिए की प्रार्थना
Former Municipal President Meena Sharma participated in Durga Puja being held in Transit Camp. She offered prayers to Maa Durga and prayed for the prosperity, happiness, peace and development of the area.


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर…उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने ट्रांजिट कैंप पहुंचकर शहर की मुख्य दुर्गा पूजा में प्रतिभाग किया और मां दुर्गा के सम्मुख उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली,सुख समृद्धि, अमन चैन, और क्षेत्र के विकास के लिए प्रार्थना की l इससे पूर्व यहां पहुंचने पर श्री दुर्गा पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने श्रीमती शर्मा सहित कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली,महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी,निगम पार्षद प्रीति साना,कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव रामाधारी गंगवार,दिनेश मोर्य,आदि अतिथियों का फूल माला पहनाकर एवं पीत वस्त्र डालकर स्वागत किया गया l इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने अपने संबोधन में सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व, दुर्गा पूजा, और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी l इस अवसर पर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष तुलसी शाह, दिलीप अधिकारी, अरविंद सक्सेना, मनोज कुमार, कैलाश चंद्र, मयंक यादव,सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


