ब्रेकिंग न्यूज़
SSP मणिकांत मिश्रा देर रात औचक निरीक्षण करने अचानक पहुंचे थाना कुंडा,थाना परिसर की व्यवस्थाओं को जाना तथा अभिलेखों की भी की जांच
SSP Manikant Mishra suddenly arrived at Kunda police station late at night for a surprise inspection, took stock of the arrangements in the police station premises and also checked the records


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
कुंडा…एसएसपी मणिकांत मिश्रा के द्वारा थाना कुंडा में देर रात औचक निरीक्षण के बाद थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षकों को मुकदमों की लंबित विवेचनाओं के तत्परता से गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
देर रात निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने कर्मचारी बैरक, सीसीटीएनएस, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क , मालखाना की जांच की गई। उन्होने बताया कि हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर व अपराध रजिस्टर को अपडेट रखे ,थाना परिसर की साफ सफाई रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग को प्रभावी बनाने, रात में पुलिस गश्त, पिकेट को प्रभावी रूप से करने हेतु थानाध्यक्ष को बताया गया ।
Subscribe to my channel


