ब्रेकिंग न्यूज़

हरियाणा में भाजपा की जीत पर गौरी ने नगला में किया मिष्ठान वितरण 

Gauri distributed sweets in Nagla on BJP's victory in Haryana

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर -हरियाणा में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। नगला नगर पालिका से अध्यक्ष पद के दावेदार और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गौरी के नेतृत्व में मिष्ठान का वितरण किया गया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरी ने कहा कि हरियाणा में जिस तरह से भाजपा ने जीत हासिल की है वह ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा की हरियाणा में भाजपा ने हैट्रिक लगाई है जिसके लिए हरियाणा की जनता का वह आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है और हरियाणा की जनता ने मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए फिर से भाजपा को जनादेश दिया है। गौरी ने कहा कि करारी हार के बाद विपक्ष ने फिर से ईवीएम मशीन का रोना शुरू कर दिया है। जिसे अब देश की जनता भली भांति समझ चुकी है कि विपक्ष हार को पचा नहीं पाता और सरकारी संसाधनों पर बेवजह टिप्पणी करता है ।उन्होंने कहा कि हरियाणा की जीत ने यह साबित कर दिया कि आने वाला कल भी भाजपा का ही रहेगा और सभी चुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत जीतेगी। उन्होंने हरियाणा की जीत पर मिष्ठान वितरण कर सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी हरीश जोशी, पूरन सिंह परिहार, सिद्धार्थ जोशी, ध्रुव जोशी, राहुल, हरीश बिष्ट ,कैलाश जोशी, कालीचरण, तिलक राज, भगवान दास ,खगेंद्र सिंह ,अनिल कुमार ,राम अवध, रामू ,सरजू, सूरज ,सोहन सिंह, अशोक कुमार, रवि शाह, सुंदर शर्मा, रामशरण गुप्ता, रामकुमार पुजारी, मिश्री भंडारी, कर्म सिंह समेत दर्जन लोग मौजूद थे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button