ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजनैतिक सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल का जिला मुख्यालय आगमन पर जिला एवं किसान कांग्रेस कमेटी ने किया जोरदार स्वागत

District and Kisan Congress Committee gave a warm welcome to Congress National President's political advisor Gurdeep Singh Sappal on his arrival at the district headquarters

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रूद्रपुर …कांग्रेस वर्किंग कमेटी के स्थायी सदस्य एवं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजनैतिक सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल का सोमवार को जिला मुख्यालय आगमन पर जिला एवं किसान कांग्रेस कमेटी ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान श्री सप्पल ने कार्यकर्ताओ से भेंट की और राजनैतिक मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा भी की।

दिल्ली से आये दिन गुरदीप सिंह सप्पल का सर्वथम उत्तराखण्ड बॉर्डर पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह लाडी ने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। वाहनों के काफिले के साथ इसके बाद श्री सप्पल सोनिया होटल पहुंचे यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने गर्मजोशी के साथ श्री सप्पल का स्वागत किया। तत्पश्चात बगवाड़ा मण्डी में किसान कांग्रेस की ओर से भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर किसान कांग्रेस की ओर से श्री सप्पल को बड़ी माला पहनाई गयी और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। भाजपा की सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है, जिस तरह से भाजपा सरकार सब कुछ अडानी अंबानी को बेच रही है उससे जनता अब इस सरकार को सबक सिखाने के लिए बेचैन है। श्री सप्पल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। हरियाणा में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बनायेगी। इसके अलावा अब जहां जहां भी चुनाव होंगे वहां भाजपा का सफाया तय है। श्री सप्पल ने कहा कि भाजपा ने आम आदमी से लेकर युवाओं, किसानों, महिलाओं सबके साथ धोखा किया है। भाजपा का काम धोखा देना और आपस में लड़ाना है। जनता को आपस में लड़ाकर भाजपा सिर्फ अपना काम निकालती है। उन्होनें कहा कि देश में अब भाजपा की दोहरी राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाने का आहवान किया।

स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश,महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह लाडी, हरभ्ज्ञजन सिंह विर्क, वीर सिंह विर्क, हरीश पनेरू, पुष्कर राज जैन, मुशर्रफ, राजेन्द्र सिंह पाल, शैलेन्द्र शर्मा, विक्रमजीत सिंह, ममता रानी, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, वजीर अहमद, नंद किशोर, सोनू, हरीश बावरा, उमा सरकार, संदीप चीमा, मोहन खेड़ा,साजिद खान, उमर अली, संजीव राठौर, रामकृष्ण सैनी, अरशद खान, आरिफ, छत्रपाल, निसार, अशफाक, मोहन कुमार, राजेश कुमार, फरीद मंसूरी, जमील अहमद, जितेन्द्र कुमार, प्रीति साना, मोनिका, अर्जुन विश्वास, भूपेन्द्र कुमार आदि मौजूद थै।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button