कौशल्या एन्क्लेव फेस-2 में आयोजित नवम वार्षिक शारदीय नवरात्र उत्सव में पहुंचकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने की पूजा अर्चना
Former MLA Rajkumar Thukral reached the ninth annual Sharadiya Navratri festival organized in Kaushalya Enclave Phase-2 and offered prayers

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर। कौशल्या एन्क्लेव फेस-2 में आयोजित नवम वार्षिक शारदीय नवरात्र उत्सव में पहुंचकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पूजा अर्चना कर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने विधायक का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि मां दुर्गा ने आसुरी शक्तियों का नाश किया था। दुर्गा पूजा में हमें भी अपने भीतर की बुराईयों को नाश करने का संकल्प लेना चाहिए तभी दुर्गा पूजा का आयोजन सार्थक होगा। श्री ठुकराल ने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है, आज युवा पीढ़ी को अधिक से अधिक ऐसे पर्वों से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं और मन में नई उर्जा का संचार करते हैं। शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा अर्चना का नवरात्र में विशेष फल मिलता है। उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में भजन गायकों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल, राजीव चावला, ललित सिंह बिष्ट, समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार, जयंत हालदार, गोपाल नेगी, ओम प्रकाश कुमावत, सुनील राणा, बृजेश कुमार सिंह, रणधीर सिंह, सोनू वर्मा, नंदकिशोर शर्मा, विनोद यादव, उमेश चौहान, राजेश धीमान, कमल लोहनी, नरदीप दुबे, सुनील बहुगुणा, पंकज पालड़िया, देवेंद्र सिंह, विक्रम मटेला, हैप्पी चौहान, विशाल कोली आदि समेत कई लोग मौजूद थे।
Subscribe to my channel


