नवरात्र एवं महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित शिव नारायण गोपी राम राईस मिल में कीर्तन का किया गया,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद
On the occasion of Navratri and Maharaja Agrasen Jayanti, Kirtan was performed at Shiv Narayan Gopi Ram Rice Mill located in Industrial Area, former MLA Rajkumar Thukral was present as the chief guest

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर। नवरात्र एवं महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित शिव नारायण गोपी राम राईस मिल में कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक अमन सांवरिया और पंड़ित सुनील शास्त्री ने सुंदर भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कीर्तन में देर रात तक भजनों के माध्यम से श्याम बाबा और मां भगवती का गुणगान किया गया। कीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने सभी के लिए खुशहाली की कामना की। शिव नारायण गोपी राम राईस मिल के स्वामी गोपी राम अग्रवाल सहित उनके परिवारजनों ने पूर्व विधायक ठुकराल का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर गोपीराम अग्रवाल, सचिन अग्रवाल(मोनू), आस्था अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, महेश अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, मानवी, सिद्धांत, अद्रित, संजय ठुकराल, अंकित चंद्रा, ललित बिष्ट, अरुण अग्रवाल, रोहित मित्तल, वैभव मित्तल, पी डी अग्रवाल, संजय ठुकराल, ललित बिष्ट, बंटी कोली आदि भी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


