ब्रेकिंग न्यूज़

मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ द्वारा रुद्रपुर में स्टूडेंट करियर काउंसलिंग समिट 2024 का किया गया आयोजन

Student Career Counseling Summit 2024 was organized by the Recognized School Management Association in Rudrapur

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर… मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ के द्वारा स्टूडेंट करियर काउंसलिंग समिट 2024 का आयोजन बड़े धूमधाम से रामपुर रोड स्थित गिल रिसोर्ट में संपन्न हुआ।

जिसमें ढाई हजार से अधिक हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी के कुलपति मनमोहन सिंह चौहान के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे अपना लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें तभी जीवन में सफलता मिलती है।

जीबी पंत विद्यालय के प्रोफेसर डॉ शिवेंद्र कुमार कश्यप द्वारा कृषि विभाग का बच्चों का मार्गदर्शन किया।

न्याय विभाग के विषय में एडवोकेट वरीत सिंह के द्वारा और मेडिकल विभाग से संबंधित जानकारी रंजीत सिंह गिल द्वारा बच्चों को जानकारी दी गई। शहर के उद्योगपति शिवकुमार अग्रवाल द्वारा औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को दी गई।शिक्षा से जुड़ी जानकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत के द्वारा बच्चों को दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग से उपस्थित राजेश पांडे के द्वारा नशे से बचाव की समस्त जानकारी बच्चों को दी गई। शहर के विधायक का शिव अरोरा के द्वारा का सीए से संबंधित जानकारी एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनायों के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के द्वारा भी बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधन संघ के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में अपने संघ का आए हुए अतिथियों से विस्तार से परिचय कराया और कहा कि उत्तराखंड का यह पहला कार्यक्रम है जिसमें विषय विशेषज्ञो द्वारा उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का इस तरह से मार्गदर्शन कराया गया है।

कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री सत्य प्रकाश चौहान ने किया। इसी बीच कार्यक्रम में ओम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, आस्था पब्लिक स्कूल,आशुतोष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गोविंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, न्यू सनशाइन हाई स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज, जन्म भूमि हाई स्कूल, ब्रिलिएंट अकैडमी, गुरुकुल इंटर कॉलेज, इंडियन पब्लिक स्कूल, नवप्रभात पब्लिक स्कूल, देशबंधु इंटर कॉलेज, मॉम्स प्राइड पब्लिक स्कूल, शिशु भारती इंटर कॉलेज, नेताजी सुभाष चंद्र पब्लिक स्कूल, सहित रुद्रपुर के दर्जनों से अधिक छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम में हेमलाल अधिकारी ,गोपाल पटवाल, सुमित रॉय,पंकज दास गुप्ता, देवाशीष मंडल परिमल राय संजय पाल, भीस्मदेव जायसवाल, उत्तम दत्ता, सुरेश परिहार, राकेश सिंह, तरुण दत्ता,हिमांशु शुक्ला सहित हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं लोग उपस्थित थे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button