रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुई पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा
Former Municipality President Meena Sharma participated in Durga Puja programs organized at several places under Rudrapur Assembly constituency


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर…उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, शनिवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुई, इससे पूर्व श्रीमती शर्मा ग्राम दानपुर पहुंची, जहां राम बाल कमेटी दानपुर द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में उन्होंने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की, और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया l इससे पूर्व यहां पहुंचने पर श्रीमती शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा का आयोजन कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया, उन्हें पीत वस्त्र डालकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया l यहां अपने संबोधन में श्रीमती शर्मा ने कहा कि हमारा क्षेत्र कौमी एकता का गुलदस्ता है, और यहां हर जाति धर्म के लोग अपने अपने कार्यक्रम मिलजुल कर और आपसी सौहार्द के साथ मनाते हैं, जो बहुदा दूसरे क्षेत्रों में कम देखने को मिलता हैं, उन्होंने कहा कि हम नवरात्रि में कन्या पूजन करते हैं, लेकिन कन्या पूजन का महत्व तभी है, जब हम कन्याओं को सम्मान के साथ-साथ उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान करें l इस अवसर पर सुंदर-सुंदर झांकियां दिखाई गई, और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए l कार्यक्रम का संचालन मनदीप वर्मा द्वारा किया गया, इस अवसर पर ग्राम प्रधान पूजा वर्मा, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा,शुभम रस्तोगी, राजेंद्र रस्तोगी, विजय वर्मा,ओमप्रकाश,महिपाल सिंह, किशोर कुमार, रविंद्र वर्मा,अनीता यादव, प्रियंका, सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


