अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

सुविधा शुल्क के सहारे कप्तानगंज वन रेंज में संचालित हो रही दर्जनों अवैध आरा मशीने

वन विभाग के जिम्मेदारों के अतिरिक्त आय का साधन बनी अवैध आरा मशीने -स्वार्थ सिद्धि हेतु लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे कप्तानगंज वन विभाग के जिम्मेदार -वन रेंज में रोज हजारों हरे पेंड़ो की हो रही कटान

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

  कप्तानगंज- बस्ती । सुविधा शुल्क के सहारे अकेले कप्तानगंज वन रेंज की सीमा के अन्तर्गत दर्जनों अवैध आरा मशीने संचालित हो रही हैं जो किसी न किसी रूप में मानव जीवन के लिए खतरा बनी हुई है।

       “एक वृक्ष दस पुत्र समाना ” की कहावत को पलीता लगाते हुए कप्तानगंज वन रेंज में निर्वाध रूप से हरे पेड़ो की कटान जारी है । क्षेत्र में संचालित दर्जनों अवैध आरा मशीने पेड़ो की कटान को और बढ़ावा दे रही हैं । वैसे पुरानी व सत्य कहावत है कि बिना पेड़ो के जीवन सम्भव नहीं है लेकिन कप्तानगंज वन विभाग के जिम्मेदारों को इससे कोई लेना देना नहीं है यहाँ तो यही नारा चल रहा है कि ” सुविधा शुल्क दो तो सब कुछ सम्भव है “। सरकार भले ही वृक्षारोपण पर पानी की तरह पैसा बहा रही है परन्तु वन विभाग सरकार की मंशा पर पानी फेरने में जरा सा भी कोर कसर नहीं छोड़ रहा है और उसी का परिणाम है कि प्रतिदिन कप्तानगंज वन रेंज की सीमा में हजारों हरे पेड़ काटे जा रहे हैं । कप्तानगंज वन रेंज में हो रहे अवैध हरे पेड़ो की कटान व अवैध आरा मशीनों के संचालन पर समय रहते यदि रोक नहीं लगा तो धरा को वीरान होने से कोई रोक नहीं पायेगा।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button