ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन )अजेय कुमार ने लीं रुद्रपुर व किच्छा विधानसभा कि समीक्षा बैठक, बोले सदस्यता अभियान में तेजी लाते हुए हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने लक्ष्य को पूर्ण करे कार्यकर्त्ता, अब तक प्रदेश में 15 लाख से अधिक सदस्य बना चुकी है भाजपा

BJP State General Secretary (Organization) Ajay Kumar took a review meeting of Rudrapur and Kichha Assembly, said that workers should speed up the membership campaign and achieve the target of making 200 members at every booth, till now BJP has made more than 15 lakh members in the state

ब्यूरो रिपोर्ट… अनिता पाल

रुद्रपुर। संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के निमित्त आज भाजपा जिला कार्यालय बिगवाड़ा रुद्रपुर में रुद्रपुर व किच्छा विधानसभा में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हुई, बैठक को लेने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे , बैठक का शुभारम्भ दीप प्रजलित कर हुआ,

समीक्षा बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने अध्यक्ष भाषण के रुप में कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित किया उन्होंने कहा भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकताओं में भारी उत्साह है वही हर पदाधिकारी व पार्टी का सदस्य इस अभियान में पूरी तन्मयता से लगा है ओर हमको उम्मीद है उधम सिंह नगर जिला प्रदेश में शीर्ष पर रहेगा ऐसा प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाते है।

वही समीक्षा बैठक को मुख्य रूप से लेने आये प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए कहा सदस्यता अभियान का पहला चरण के बाद, जिसमे प्रदेश के सभी कार्यकताओं की मेहनत के परिणाम स्वरूप प्रदेश भर में भाजपा ने 15 लाख सदस्य बना लिये है ओर अब आगे भी इस अभियान में तेजी लाते हुए हमने प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने है, वही कार्यकताओं को जो लक्ष्य दिया था उसमे काफ़ी लोगो ने उस लक्ष्य को हासिल किया है ऐसे कार्यकताओं को प्रदेश महामंत्री अजेय द्वारा सम्मानित किया गया, उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर वर्ग के लोगो तक अपना सम्पर्क हों ऐसा प्रयास सभी का होना चाहिए वही देखने में आ रहा है सदस्यता अभियान को लेकर लोग में भाजपा से जुड़ने के लिये उत्साह नजर आ रहा है। वही इसके दूसरे चरण में हमने बूथ बूथ जाकर लोगो से सम्पर्क करना है ओर अपने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बूथ पर 200 सदस्यों को जोड़ना है, प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार बोले पार्टी का कार्यकर्त्ता कि मेहनत के बल पर हम उत्तराखंड में रिकार्ड सदस्य बनाने का कार्य करेंगे ऐसा पूर्ण विश्वास है
उन्होंने कार्यकताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा इस अभियान में तेजी लाते हुए सदस्यता अभियान 2024 को घर घर जाकर चालना है।

इस दौरान जिला प्रभारी पुष्कर काला, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, गोपाल बोरा, जिला महामंत्री अमित नारंग, पूर्व मेयऱ रामपाल, सुरेश कोली,उपेन्द्र चौधरी, धीरेन्द्र मिश्रा, मोहन तिवारी, अनिल चौहान,तरुण दत्ता, श्रीकांत राठौर, जुल्फेकार, रश्मि रस्तोगी, फरजाना बेगम, स्वाति शर्मा,विपिन जल्होत्रा, अक्षय अरोरा, कमलेन्द्र सेमवाल, राजेश तिवारी, धर्म सिंह, सुनील ठुकराल, धीरेश गुप्ता, हरीश भट्ट, अनिल यादव, मनमोहन सक्सेना, आयुष, सुनील यादव, बिट्टू चौहान, गजेंद्र प्रजापति, राकेश सिंह, के के दास नितिन चरण,नरेश उप्रेती, राधेश शर्मा, मुकेश पाल व अन्य लोग मौजूद रहे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button