समाजसेवी भारत भूषण चुघ और वार्ड वासियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें दी श्रद्धांजलि, इसी बीचदर्जनों लोगों को दिलाई भाजपा सदस्यता
Social worker Bharat Bhushan Chugh and ward residents paid tribute to him by garlanding his picture, meanwhile dozens of people were given BJP membership


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर – भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। भाजपा नेता वार्ड दर वार्ड सदस्यता अभियान चला रहे हैं और लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं । आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ और वार्ड वासियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके पश्चात चुघ ने वार्ड नंबर 22 रमपुरा के एकराम आर्य पार्क में सदस्यता अभियान चलाया। सदस्यता अभियान के तहत लगभग 103 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चुघ ने लोगों को भाजपा की रीति नीति से अवगत कराते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा नेता चुघ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। भाजपा के देशभर में करोड़ों सदस्य हैं जिसका सीधा कारण है कि देश की जनता भाजपा पर अटूट विश्वास करती है और केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की विकासकारी योजनाओं का लाभ ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरी दुनिया के सर्वमान्य नेता के रूप में माने जाते हैं और देश का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की धामी सरकार युवाओं के लिए कई योजनाएं ला रही है और कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है जिसका लाभ युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज की सभी वर्गों का सम्मान करती है और सब समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। चुघ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अधिकांश राज्यों में है और हर राज्य में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है तथा भाजपा की रीति- नीति से प्रभावित होकर तमाम लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा चहुंमुखी विकास करेगी और समाज के सभी वर्गों को अपने साथ जोड़ेगी। इस दौरान दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर भाजपा नेता चुघ ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान राज कोली, सुदामा कोली, चंद्रपाल कोली, लालता प्रसाद, सुरेंद्र कोली ,धर्मवीर कोली ,रवि, नीरज ,राहुल ,रोहित ,गणपत, बीरू ,साहिल ,मुकेश, रामू ,रवि सागर ,अमर सिंह ,बाबा शंकर, राजू कोली, बंटी ,मिथिलेश, चंद्रावती, अंजलि ,राखी ,खुशबू, पिंकी,नेहा ,रौनक ,कविता ,गीता, कविता, पूजा, मनीषा रानी कमला आदि मौजूद थे।
Subscribe to my channel


