ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रदेश मंत्री ने वेंडिंग जोन के निर्माण कार्यों का लिया जायजा,दिवाली से पहले सीएम देंगे दुकानों की चाबीः विकास शर्मा

BJP State Minister inspected the construction work of the vending zone, CM will give the keys to the shops before Diwali: Vikas Sharma

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के साथ निर्माणाधीन वेंडिंग जोन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और निर्माण शीघ्र पूरा करने को कहा।

बता दें भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा वेडिंग जोन के निर्माण और उजाड़े गये व्यापारियों को बसाने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने कई बार इस सदंर्भ में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वेंडिंग जोन निर्माण की मांग को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। जिसके तहत वेंडिंग जोन का निर्माण अब युद्धस्तर पर जारी है। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने गुरूवार को एमएनए नरेश दुर्गापाल के साथ वेडिंग जोन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों के सम्बंध में एमएनए से जानकारी ली और दीपावली से पहले निर्माण कार्य पूरा करने को कहा।

भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीवाली से पहले उजाड़े गये व्यापारियों को दुकानों की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि लघु व्यापारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं दुकानों की चाबी सौंपेंगे। इसके लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन में 200 से अधिक दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें रोडवेज के सामने और समोसा मार्केट से हटाये गये दुकानदारों के अलावा अम्बेडकर पार्क के ठेली व्यवसायियों सहित अन्य ठेली व्यवसायियों को विस्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन निर्माण रूद्रपुर के लिए बड़ी सौगात है। वेंडिंग जोन के निर्माण से जहां लघु व्यापारियों को राहत मिलेगी वहीं शहरवासियों को जाम से भी निजात मिलेगी। साथ ही आये दिन ठेली व्यवसायियों को उत्पीड़न से भी निजात मिलेगी। सभी व्यापारी अपनी खुद की दुकान पर अपना कारोबार करेंगे।

इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोजर छाबड़ा, इन्द्र जीत सिंह, राजीव जोशी, हरजीत राठी, हर्ष रावल, अमरजीत सिंह, हरीश जुनेजा, जगजीत सिंह, बलजीत सिंह, रिंकू, सुशील बाठला, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button