अन्तर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष में कलैक्ट्रेट सभागार बरेली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मेधावी छात्राओं का सम्मान एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी के बीच संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न
On the occasion of International Daughters' Day, a program was organized in the Collectorate Auditorium, Bareilly to felicitate meritorious girl students under the Beti Bachao Beti Padhao scheme and to have a dialogue between the beneficiaries of welfare schemes.


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
बरेली…निदेशालय महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशोंनुसार अन्तर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष में कलैक्ट्रेट सभागार बरेली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मेधावी छात्राओं को सम्मान एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी के बीच संवाद कार्यक्रम जिलाधिकारी बरेली रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना जी को भी मेधावी बच्चों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ जनपद में जिन छात्राओ को शिक्षा में कक्षा-10वीं एवं 12वीं की प्रथम श्रेणी प्राप्त की उन मेधावी छात्राओ को महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में प्रथम कक्षा 12 में प्रथम आने पर रुपए 20,000 की धनराशि का चेक दिया गया बाकी की मेधावी छात्राओं को 5000-5000 रुपए की धनराशि के चेक दिए गए और स्कूल बैग भी मेधावी छात्रों को देखकर शुभकामनाएं दी मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण चंद्र पंत ने कहा बेटियां समाज की धरोहर के रूप में सृजित है छात्राओं को अपनी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्नति के पद पर अग्रसित होना है जिससे वह समझ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके जिलाधिकारी बरेली रविंद्र कुमार ने मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएं दी और संवाद करते हुए पूछा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कॉविड /सामान्य) के लाभार्थियों को किसी प्रकार की समस्याओं हो तो समस्या के संबंध में जानकारी ले सकता है लाभार्थियों से आग्रह किया की सरकार द्वारा बच्चों हेतु चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी मैं जानकारी ले और उन योजनाओं का लाभ प्राप्त करें बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा एवं योजना संबंधित हेल्पलाइन नंबर वर्तमान में मौजूद है उनकी सहायता पीड़ित एवं लाभार्थी ले कर लाभ उठा सकता है और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य) के लाभार्थियों एवं मेधावी छात्राओं से जिलाधिकारी बरेली का सीधा संवाद हुआ जिसने भी अपनी समस्या कार्यक्रम में रखी उसका समाधान कार्यक्रम में तत्काल जिलाधिकारी द्वारा किया मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिलाधिकारी बरेली रविंद्र कुमार, ए.डी.एम (सिटी ) बरेली सौरभ दुव, दीपराज डिप्टी कलेक्टर, मनोज कुमार प्रभारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी बरेली कृष्ण चन्द्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी, श्रीमती बिन्दु सक्सेना सपोर्ट पर्सन एवं राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष, चंचल गंगवार केंद्र प्रबन्धक वन स्टॉप सेंटर बरेली, सुमन गंगवार, रसना गुप्ता,पुनीत,हिमांशु,सौरभ सिंह,रवि सिंह, संजय,महिला कल्याण विभाग एवं राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


