ब्रेकिंग न्यूज़

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार पूरे देश भर में चलाया जा रहा महिला सदस्यता अभियान, हजारों महिलाओं को महिला कांग्रेस की मुख्य धारा से जोड़ने का मेरा प्रयास लगातार जारी…. मीना शर्मा

As per the instructions of All India Mahila Congress National President Alka Lamba, women membership campaign is being run across the country, my efforts to connect thousands of women with the mainstream of Mahila Congress are continuously going on.... Meena Sharma

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर…उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार पूरे देश भर में चलाया जा रहा महिला सदस्यता अभियान के अंतर्गत, हजारों महिलाओं को महिला कांग्रेस की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी रहेगा, श्रीमती शर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रही हैं, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर महिलाओं का रुझान,महिला कांग्रेस की तरफ तेजी के साथ बड़ा है। इधर श्रीमती शर्मा ने बृहस्पतिवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र का सघन दौरा किया, और कई स्थानों पर अपने जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने दर्जनों महिलाओं को महिला कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने महिलाओं का आवाहन किया कि वह कांग्रेस की मजबूती के लिए अधिक से अधिक संख्या में महिला कांग्रेस के साथ जुड़े, श्रीमती शर्मा ने महिलाओं को विश्वास दिलाया कि वह उनकी हर छोटी बड़ी, समस्या का समाधान प्राथमिकता से करने का ईमानदारी से प्रयास करेंगी, इससे पूर्व ग्राम फुलसूंगा में कांग्रेस नेता और नगर निगम में संभावित पार्षद प्रत्याशी रोहित चौहान के आवास पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने प्रतिभाग किया,इस अवसर पर डिजिटल पद्धति से दो दर्जन से भी अधिक महिलाओं को महिला कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई,इधर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने बताया कि महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा,उन्होंने बताया की शहरी क्षेत्र में महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका ढाली महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने में जुटी है,प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने महिला कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया है,इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button