देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यव्यापार

अग्र बंधुओं के लिए किया गया हॉट बाजार का आयोजन गृह उद्योगों को दी गई प्राथमिकता

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

 श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के बैनर तले दिनांक 25 सितम्बर को भव्य हाट बाजार का आयोजन स्थानीय किंग्स विला में किया गया। आयोजित बाजार में अग्रवाल समाज की गृहिणी जो घर के साथ-साथ गृह उद्योग चला रही है उनको उक्त बाजार में विशेष स्थान दिया गया।

 श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष श्री अग्रसेन जयन्ति के उपलक्ष्य में हाट बाजार (हाट मेला) का आयोजन किया जाता है, उक्त कड़ी में इस वर्ष उक्त हाट बाजार को भव्यता प्रदान करते हुए स्थानीय किंग्स विला के गार्डन में विभिन्न प्रकार के पकवानों के स्टॉलस् लगायो गये जबकि एसी डुम में विभिन्न गृह उद्योगों की दुकाने सजाई गई।

समिति हॉट मेला संयोजक मिथलेश ने बताया गया कि समिति पदाधिकारी एवं सदस्यों के सहयोग से इस बार हॉट मेले में विभिन्न प्रकार के पकवानों की लगभग 40 स्टाल लगाई गई तथा गृह उद्योग की 13 स्टाल लागाई गई। आयोजित हॉट मेले में मुख्य अतिथि सिद्धार्थदीप जी जज साहब, रामाकिशन जी गर्ग, अध्यक्ष अग्रवाल समाज, बालोतरा, लुणकरण जी अध्यक्ष श्री अग्रसेन सेवा समिति, निखिल गुप्ता, अध्यक्ष श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव समिति, बालोतरा रहें। अतिथि द्वारा मेले का निरीक्षण कर स्टाल के बेस्ट डेकोरेशन के लिए स्टॉल नं. 27 रिद्धी सिद्धी ग्रुप, तथा बेस्ट ड्रेसिंग के लिए स्टॉल नं. 36 हॉम स्टाई हेवेन को पुरुस्कृत किया गया।

समिति सह हॉट मेला संयोजक विनोद कुमार ने बताया कि आयोजित मेले में इस बार महिलाओं एवं गृहणियों को अधिक प्राथमिकता दी गई और महिलाओं/बच्चियों ने बढचढ कर भाग लिया।

समिति प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि दिनांक 01.10.2024 को आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी का विमोचन किक्रेट आक्शन प्रायोजक श्री रामकुमार राजेश कुमार रंगवाला (कुमार प्रिंटस्), अग्रसेन प्रिमियर लीग प्रायोजक श्री दिनेश कुमार महेन्द्र कुमार सिंहल (गुप्ता ट्रांसपोर्ट को. बालोतरा), समिति अध्यक्ष निखिल गुप्ता, ऑक्शन संचालक धीरज सिंहल, खेलकुद मंत्री भरत गर्ग द्वारा किया गया।

समिति खेलकुद मंत्री भरत गर्ग द्वारा बताया गया कि खेलकुद प्रतियोगिताओं की कड़ी में दिनांक 26.09.2024 को महिलाओं एवं गर्ल्स के लिए बॉक्स क्रिकेट का आयोजन स्थानीय फॉर सिजन रिसोर्ट में किया गया, जिसमें कुल 6 टीमों ने भाग लिया गया तथा दिनांक 27.09.2024 को एक शाम कान्हा के नाम शानदार म्युजिकल हाऊजी का प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है, जिसके संचालन हेतु बालोतरा के ही सुरत निवासी श्री पुखराज जी एवं उनकी टीम को आमंत्रित किया गया है।

समिति सूचना प्रसारण मंत्री रोहित गोयल ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में खेलकुद मंत्री रोनक गोयल, सह खेलकुद मंत्री जनक बंसल, महिला खेलकुद मंत्री सीमा लोहिया, महिला सह खेलकुद मंत्री सुशीला बंसल आदि ने अपना सहयोग दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button