
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
विगत रविवार 22 सितंबर को शहर के उद्यमी ललित चौहान पुत्र श्री महेश बी चौहान के साथ औद्योगिक क्षेत्र में हुए मारपीट की घटना के विरोध में आज लघु उद्योग मंडल बालोतरा ने कार्यकारिणी मीटिंग बुलाई।जिसमे घटना के प्रति रोष ज्ञापित किया गया।उधमियों ने एकजुट होकर कहा उद्यम क्षेत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।किसी भी मसले का बातचीत से हल निकाला जा सकता था लेकिन उग्र तत्वों ने मामूली बात को लेकर उद्यमी के साथ मारपीट कर दी,गाड़ी में तोड़फोड़ की जिससे उधमियों में रोष है।लघु उद्योग मंडल ने मुख्यमंत्री महोदय,कलेक्टर महोदय,विधायक महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम ज्ञापन सोपा। प्रशासन से आग्रह किया कि इस तरह की घटनाएं पर लगाम लगाए ताकि आमजन में सुरक्षा और अपराधियों में भय व्याप्त हो।इस अवसर पर सीईटीपी चेयरमैन रूपचंद सालेचा,सचिव नरेंद्र गोलेछा,लघु उद्योग मंडल अध्यक्ष जसवंत गोगड़,सचिव कमलेश चौपड़ा,शिवकुमार राठी,पवन राज गुप्ता,कांतिलाल बरमेचा, संपत राज भंडारी,रामस्वरूप गर्ग, रंजीत कवाड़,महावीर सालेचा, नरेश भंडारी, विमल श्रीश्रीमाल,मूलचंद हुंडिया,गनी मोहम्मद सुमरो,संजय छाजेड़,कमलेश ढेलड़ीय,राहुल भंसाली,निर्मल बालड,विपुल सिंघल,दिनेश गहलोत आदि उद्यमी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


