बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू आर के होसपीटल में भर्ती

हो रहा है सुधार। सरदार शहर। तोलाराम मारू 

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

 

अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू जो लम्बे समय से अस्वस्थ हैं जिन्होंने एम्स होसपीटल के अलावा जयपुर जोधपुर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ सहित अनेक स्थानों से चिकित्सा कराई। सभी डाक्टरो ने बहुत अच्छा प्रयास किया। लेकिन समुचित स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला।

इसके बाद अनेक जनों ने बताया कि सरदार शहर मे प्रसिद्ध आर के होसपीटल में राजस्थान के दूरस्थ स्थानों से रोगी आते है । जिन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होता है। तोलाराम मारू पत्रकार को सरदारशहर शहर के प्रसिद्ध चिकित्सालय आर के होसपीटल ले जाया गया। वरिष्ठ फिजीशियन डाक्टर राजेश कुमार मारू ने तत्काल विभिन्न की जाचे कराई।जाच मे सोडियम तथा अन्य कमियां आई। तथा सोडियम तथा विभिन्न प्रकार के गुलूकोज को चढ़ाया गया। विभिन्न प्रकार के इंजेक्शन लगाये गये।उसके बाद पुनः अन्य जाचे सोनोग्राफी युरिन टेस्टिंग की। जिसमें रिपोर्ट सामान्य आई। वरिष्ठ अधिवक्ता ललित कुमार मारू ने बताया कि डा राजेश कुमार मारू के अधिनिस्थ स्टाफ की सेवाएं प्रशंसनीय रही।होसपीटल में साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था थी।डा राजेश कुमार मारू ने बताया कि आपका वजन काफी कम हो गया है। सभी तरह की आवश्यक दवाएं दी गई। जिससे तोलाराम मारू को काफी आराम मिला। डाक्टर राजेश ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।जो इलाज बड़े शहरों में नहीं हो पाया वह इलाज सरदार शहर में हुआ ।डाक्टर मारू तथा स्टाफ की सेवाएं प्रशंसनीय रही जिन्हें धन्यवाद दिया गया।अब पत्रकार तोलाराम मारू के स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हो रहा है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button