ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में हुईं शामिल,

Former Municipal President Mrs. Meena Sharma participated in Ganesh Mahotsav programs organized at various places in the city

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर…गणेश चतुर्थी के अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में पहुंची, जहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की, और प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व श्रीमती शर्मा गंगापुर रोड स्थित स्वर्णिम हिल व्यू सिटी कॉलोनी में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में पहुंची, जहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की, इससे पूर्व आयोजक सुरेश कुमार मिश्रा, इंद्रपाल वर्मा, अवधेश सिंह,संभावित पार्षद प्रत्याशी रोहित चौहान, आदि लोगों ने श्रीमती शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा का स्वागत किया। बाद में श्रीमती शर्मा रविंद्र नगर स्थित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में पहुंची, जहां विश्वकर्मा समाज द्वारा श्रीमती शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा का पीत वस्त्र डालकर स्वागत किया गया। यहां श्रीमती शर्मा ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की, और इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरुष्कृत किया। यहां उपस्थित प्रमुख लोगों में बाबू विश्वकर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे। बाद में श्रीमती शर्मा सुभाष कॉलोनी और आदर्श कॉलोनी में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में पहुंची जहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button