ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गंगापुर रोड स्थित स्वर्णिम हिल व्यू सिटी में गणेश महोत्सव का विधिवत किया शुभारम्भ

Former MLA Rajkumar Thukral officially inaugurated the Ganesh festival at Swarnim Hill View City situated on Gangapur Road

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गंगापुर रोड स्थित स्वर्णिम हिल व्यू सिटी में गणेश महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ किया। इसके अलावा गांधी कालोनी में आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव एवं श्याम संकीर्तन का भी पूर्व विधायक ने पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ किया। इसके अलावा कई स्थानों पर आयोजित गणेश महोत्सवों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। गणेश उत्सवों में पहुंचने पर ठुकराल को आयोजकों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ठुकराल ने सभी को गणेश उत्सव की बधाई देते हुए सभी के सुखमय जीवन की कामना की।

गणेश महोत्सव में पूर्व विधायक ने कहा कि हिंदू धर्म में गणेशजी प्रथम पूजनीय हैं। गणेश उत्सव आज तराई में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तराई कौमी एकता का गुलदस्ता है, यहां पर सभी पर्वों को आपसी सदभाव और प्रेम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव की धूम आज घर घर में है। पूरा माहौल गणपति की भक्ति में डूबा है। ठुकराल ने बताया कि गणपति उत्सव की शुरूआत 1893 में महाराष्ट्र से हुई थी। लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक ने इसकी शुरूआत की थी। इससे पहले गणपति उत्सव घरों तक ही सीमित था। 1893 के बाद गणेश उत्सव सार्वजनिक रूप से बड़े बड़े कार्यक्रमों में मनाये जाने की शुरूआत हुई। उस समय गणेश उत्सवों ने आजादी की लड़ाई में भी अहम भूमिका निभाई। साथ ही जातिगत भेदभाव की विचारधारा को भी समाप्त कर सामाजिक सदभाव की भावना जाग्रत करने का काम किया। आज भी यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ाने मं अहम भूमिका निभा रहा है।

स्वर्णिम हिल व्यू सिटी में आयोजित कार्यक्रम में तरूण चुघ, अजय यादव, रोहित कालड़ा, पूर्व प्रधान देव करण, हरिओम सिंह, देव करन गंगवार, अशोक तिवारी, सुरेन्द्र सिंह बंटी कोली, इन्द्रपाल वर्मा, सुरेश मिश्रा, अवधेश सिंह, विनोद वर्मा, प्रभाष मण्डल, राहुल मिश्रा, सुनील मिश्रा, अनिल मिश्रा, पृथ्वी विश्वास, राजेन्द्र बोरा, अशोक कुमार, मृत्युंजय सिंह, प्रकाश त्रिपाठी, केशव पनेरू आदि मौजूद थे। वहीं गांधी कालोनी में आयेाजित कार्यक्रम में समाजसेवी संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, बंटी कोली, बंटी राजौरिया, संजय यादव, अजय कुमार, अभिषेक यादव, रोहन देवल, हैप्पी चौहान, राहुल कुमार, अशोक राजपूत, मनोज राजपूत, हितेश राजपूत, दीपेंशु लोहनी, आकाश लोहनी, दीपक यादव, हर्ष शर्मा, विनीत देवल, राजेश देवल, अमित देवल, विक्की कुमार, आशु देवल, रोहित यादव आदि शामिल थे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button