कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा बोले भाजपा का सदस्य होना मेरे लिये गर्व की बात,जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराकर जिले मे सदस्यता अभियान की शुरुआत
Cabinet Minister Saurabh Bahuguna said that it is a matter of pride for me to be a member of BJP, District President Kamal Jindal started the membership campaign in the district by getting Cabinet Minister Saurabh Bahuguna to take primary membership


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। आज संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त आज भाजपा जिला कार्यालय बिगवाड़ा, रुद्रपुर मे भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया, जिसमे प्रदेश के केबिनेट मंत्री बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए, वही कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रजलन व वन्दे मातरम के साथ हुई,
वही कार्यक्रम मे भाजपा जिला अध्यक्ष ने केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को प्राथमिक सदस्य बनाकर उनको सदस्य्ता का सर्टिफिकेट सौंपकर अभियान की जिले मे शुरुआत की वही इसके साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी को प्राथमिक सदस्यता का सर्टिफिकेट सौपा।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश में महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर कर अभियान की शुरुआत इसी प्रकार आज उधम सिंह नगर जिले मे आज केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को सदस्यता ग्रहण कराकर अभियान की शुरुआत हो गयी है उन्होंने जानकारी दी पूरे जिले मे मंडल स्तर पर भी इसी प्रकार मंडल जनप्रतिनिधियों कार्यकर्त्ता को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम कराये जाएगे व बूथ स्तर पर अभियान की शुरुआत की जाएगी जिसमे प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिससे कही आगे हम जायेगे ऐसा पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाते है।
कार्यक्रम मे मुख्यातिथि केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर मे भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है तो इसी के निमित्त आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष द्वारा मुझे सदस्यता ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है, कैबिनेट मंत्री बोले भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं युवाओं और सभी समाज के वर्गों से जुड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 10 करोड नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया इसमें प्रत्येक बूथ पर 200 लोग को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की संगठन के पर्व में पूरी तन्मयता के साथ लगकर सदस्यता अभियान 2024 को सफल बनाएं।
कार्यक्रम का समापन सदस्यता अभियान के संयोजन गोपाल बोरा द्वारा किया गया उन्होंने जिले भर के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव गांव बूथ बूथ जाकर मिस कॉल,नमो एप के माध्यम से सभी को सदस्य बनना है इस अभियान को लेकर बहुत उत्साह नजर आ रहा है यह सदस्यता अभियान निश्चित रूप से सफल होने वाला है ओर हम निर्धारित लक्ष्य से भी कहीं आगे सदस्य बनाने का कार्य करेंगे।
इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, विवेक सक्सेना, श्यामवीर सिंह, पूर्व मेयर रामपाल, सुरेश परिहार,के के दास, गोपाल बोरा, अमित नारंग, सतीश गोयल, इंद्रपाल मान, राकेश सिंह, नेत्रपाल मौर्य, अनिल चौहान, राजेश तिवारी, भारत भूषण, धीरेन्द्र मिश्रा, अंजू देवी, गजेंद्र प्रजापति, धर्म सिंह, धीरेश गुप्ता, अक्षय अरोरा, मनमोहन सक्सेना, दिग्विजय, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, जुल्फेकार, सुनील ठुकराल, मोहन तिवारी, विनय बत्रा, राधेश शर्मा, अनमोल बिर्क, उपेंद्र चौधरी, ममता त्रिपाठी, गोपाल पटेल जगदीश तनेजा नाथूलाल गुप्ता, विकास बठला, बिट्टू मिश्रा, सुशील चौहान, विनय विश्वास, शिव कुमार, मुकेश, बिट्टू चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


