ब्रेकिंग न्यूज़

श्री दुर्गा मंदिर में श्री दुर्गा मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन,मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा हुईं शामिल

A grand Kalash Yatra was organized by Shri Durga Mandir Seva Samiti before the Shrimad Bhagwat Katha event at Shri Durga Mandir. Former Municipal President Meena Sharma attended the event as the chief guest

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रमपुरा…रमपुरा स्थित श्री दुर्गा मंदिर में श्री दुर्गा मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया l कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कथा स्थल श्री दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की, और उसके बाद कलश यात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्य यजमान के रूप में बनारसी दास कोली और उनकी पत्नी ने श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा में सबसे आगे आगे चलकर पुण्य लाभ अर्जित किया l वहीं कथा व्यास बिपिनबिहारी शास्त्री जी भी कलश यात्रा में चल रहे थे। ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच दर्जनों कन्याएं सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा में शामिल हुई। वहीं श्री दुर्गा मंदिर सेवा समिति की सभी महिलाएं नाच गाकर कलश यात्रा को और अधिक शोभायमान बना रही थी। इस अवसर पर श्रीमती शर्मा सहित कांग्रेस नेता अनिल शर्मा,विजय गुप्ता,हिम्मत राम कोली, मंदिर कमेटी की अध्यक्ष चंद्रकली, कोषाध्यक्ष माया देवी, श्रीमती सरोज रानी, जमुना कोली, राममूर्ति देवी, भूरी देवी, कुसुम देवी, ओमवती देवी, कमला देवी, कमलेश पाल,आशा देवी, वीना रस्तोगी, पार्वती देवी, रानी कोली, मिथलेश पाल, राममूर्ति, हरप्यारी, गंगा देवी, लक्ष्मी देवी, कांति देवी, सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी l मंदिर कमेटी की अध्यक्ष चंद्रकली कोली ने बताया कि 3 सितंबर से प्रारंभ होने वाली श्रीमद् भागवत कथा 10 सितंबर तक चलेगी l उन्होंने सभी धर्म प्रेमी जनता से श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने का आव्हान किया है।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button