भाजपा नेता चुघ ने किया जन्माष्टमी पर झांकियों का उदघाटन,बोले:-प्रभु की आराधना से मिलती समृद्वि
BJP leader Chugh inaugurated the tableaus on Janmashtami and said:- Prosperity comes from worshipping the Lord


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर। शहर में जहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह चारों ओर देखने को मिला। वहीं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने चार स्थानों पर जन्माष्टमी की झांकिया को शुभारंभ किया और कई जन्माष्टमी कार्यक्रमों में शिरकत कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व देश प्रदेश में हर्षोल्लास व आस्थापूर्वक मनाया जा रहा है,क्योकि भारतीय संस्कृति और उसकी आस्था के केंद्र का हजारों साल पुराना इतिहास रहा है। यहीं कारण है कि प्रभु की आराधना से सुख समृद्वि का वास होता है।
सोमवार की शाम होते ही सह संयोजक भारत भूषण चुघ अपने टीम के साथ हंस बिहार फेस-दो,दुर्गा मंदिर मुख्य बाजार,दुर्गा मंदिर खेड़ा और दुर्गा मंदिर रूद्रा इन्केलव पहुंचे। जहां उन्होंने फीता काटकर जन्माष्टमी की झांकियों का शुभारंभ किया और पूजा अर्चना की। इसके बाद भाजपा नेता पुलिस लाइन सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और आस्था इतनी अटूट है कि देश विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है। श्री कृष्ण करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। भाजपा नेता चुघ ने खेड़ा कॉलोनी स्थित संतोषी माता मंदिर , रूद्र एनक्लेव सिटी क्लब में इस्कॉन संस्था, सिंह कॉलोनी के कल्याण ईश्वर महादेव मंदिर कार्यक्रम में प्रतिभा किया और बच्चों को पुरस्कार वितरित किए ।उन्होंने पुलिस लाइन में चले कार्यक्रम में भी शिरकत की और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी ने उन्हें पौधा भेंट किया ।चुघ ने कहा कि कहा कि देश प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई जा रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में उत्सव मनाने का आहवान किया। इस मौके पर अनिल चौहान, एसपी सिटी मनोज कतयाल, सुशील चौहान, पिंटू पाल ,संतोष पाल,विजय भान सिंह,अमित गौड़,राज कोली, किशन बिष्ट, राकेश शर्मा, रमेश चंद्र ,रमेश शर्मा ,पवन पांडेय ,सुरेंद्र कपकोटी, मनोज पंत, हरीश भाकुनी ,अवतार सिंह, बहादुर सिंह रावत ,रेनू अरोरा,पिंटू पाल,मुरली यादव,प्रीति धीर आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


