इंदिरा कॉलोनी शिव मंदिर से निकाली गई भगवान श्री कृष्ण की पालकी यात्रा,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने यात्रा का किया शुभारम्भ
Lord Shri Krishna's palanquin procession was taken out from Indira Colony Shiva temple, former MLA Rajkumar Thukral inaugurated the procession

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर। इंदिरा कॉलोनी शिव मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की पालकी यात्रा निकल गई । इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने यात्रा का शुभारम्भ किया सभी को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल का आयोजकों ने जोरदार स्वागत किया एवं अंगवस्त्र ओढ़ाया सम्मानित किया
इस अवसर श्री ठुकराल ने कहा जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष श्रद्धा भाव और धूमधाम से मनाया जाता है ठुकराल ने कहा कि धार्मिक पर्व हमें अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं। धार्मिक पर्वो के पीछे कोई न कोई संदेश छिपा होता है। आज युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से विमुख होकर पाश्चात्य संस्कृति की ओर भाग रही है। हमें युवा पीढ़ी को पाश्चात्य के अंधानुकरण से रोकना होगा। धर्म की राह चलकर ही हम अपनी संस्कृति को बचा सकते हैं। इस दौरान जगदीश सुखीजा ,राजकुमार भुसारी, हरबंस लाल ठुकराल ,सुरेंद्र सिंह सरजू, मोहन अरोड़ा ,यशपाल गुलाटी ,बिट्टू अरोड़ा ,लकी सुखीजा ,पारस गाव ,शालू, जगदीश हड़िया, बंटी कोली, ललित सिंह बिष्ट आदि लोग उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


