ब्रेकिंग न्यूज़

रुद्रपुर विधानसभा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, कई स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम,  विकास शर्मा ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत, जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं

Shri Krishna Janmashtami celebrated with fervour in Rudrapur Assembly, programs organized at many places, Vikas Sharma participated in various programs, wished Happy Janmashtami

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर …विधानसभा में जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर रुद्रपुर विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए। इन कार्यक्रमों में विकास शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

विकास शर्मा ने उधम सिंह नगर, रुद्रपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की, जहां उन्होंने कई स्थानों से आई सुंदर-सुंदर श्री कृष्ण की झांकियों का अवलोकन किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने विकास शर्मा का सम्मान किया।

इसके बाद विकास शर्मा ने श्री अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित अग्रवाल समाज के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शहर के व्यापारियों और समाज के अन्य लोगों से मुलाकात कर उन्हें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

विकास शर्मा ने मॉडल कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जहां स्थानीय लोगों ने उनका सम्मान किया। उन्होंने कॉलोनी के सभी लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम में विकास शर्मा ने छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए श्री कृष्ण के कार्यक्रम को देखा और उनकी प्रस्तुति की सराहना करते हुए बच्चों को सम्मानित किया।

अंत में, विकास शर्मा गंगापुर रोड स्थित शुभ डेल्स कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने कॉलोनी के सभी वासियों को शुभकामनाएं दीं और केक काटकर श्री कृष्ण जी का जन्मदिन मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विकास शर्मा ने क्षेत्र के सभी लोगों के साथ मिलकर जन्माष्टमी का पर्व मनाया और धार्मिक आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विकास शर्मा की इस सक्रिय भागीदारी ने रुद्रपुर विधानसभा के लोगों के बीच खासा उत्साह और उमंग पैदा किया।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button