अपराधनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

राजस्व रिकॉर्ड में हेरा फेरी लापरवाह पर हो करवाई

 

ब्यूरो रिपोर्ट,,,, दशरथ माली चचोर

 

चचोर तहसील रामपुरा जिला नीमच मध्य प्रदेश

राजस्व रिकॉर्ड सुधारने की आड़ में किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी। तो दूसरी तरफ राजस्व विभाग में बैठे भ्रष्टाचार की चादर ओढ़े गैर ज़िम्मेदार अधिकारी पूर्ण रूप से कार्य न करते हुए राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि की हेरा फेरी को अनदेखा कर रहे हैं। हल्का नंबर 98 में हुई हेरा फेरी। रिकॉर्ड से किसानों के नाम हो गए गायब। जिम्मेदार मुख दर्शक और अनदेखा कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। इससे यह अंदेशा होता है कि पहले रिकॉर्ड में करते हैं हेरा फेरी। जब किसान रिकॉर्ड को सुधारने की बात करते हैं तो कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार चादर बीच में आ जाती है। जिससे किसान परेशान होते हैं और यहां पर भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है क्योंकि जिम्मेदार से जब इस बारे में बात की जाती है तो बताते हैं कि इसमें बहुत प्रक्रिया होती है। जब रिकॉर्ड में बरसों से गलती नहीं हुई। तो फिर इस बार रिकॉर्ड में छेड़खानी क्यों। क्या इनकी गलती का खामीयाजा किसान को भुगतना पड़ेगा। इसमें भ्रष्टाचार की बू आती है। किसी न किसी तरह भूमि स्वामी को प्रताड़ना देनी है। किसान परेशान हो और फिर भ्रष्टाचार की कड़ी शुरू होती हैं। भ्रष्टाचार आ जाए तो किसान का काम हो जाए। पर यहां किसान ऐसा नहीं कर रहा है। जिसने की है गलती सजा उसी को मिले। घर बैठे किसान को को पता भी नहीं होता है कि राजस्व में बैठे भ्रष्ट उनकी जमीनों की कर रहे हैं हेरा फेरी ।आखिर भ्रष्टाचार की जड़े कहां तक बीछी हुई है।कब तक किसानों इस तरह राजस्व में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों की गलतियों का खामियांजा भुगतेंगे। इसमें कहीं ना कहीं सभी भ्रष्टाचार में लिप्त है। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार होता है तो सिर्फ आलसी अधिकारियों की वजह से। गवर्नमेंट जॉब होते हुए गवर्नमेंट सैलरी से कुछ नहीं होता इनका। जब तक किसानों से ले देकर भ्रष्टाचार में अपने हाथ नहीं रंग लेते।तब तक इनका पेट नहीं भरता। आखिर कब तक किसानों को प्रताड़ना झेलने पड़ेगी क्योंकि सभी विभागो में भ्रष्टाचार की बैसाखी के बिना काम नहीं चलता है । राजस्व विभाग में बैठे ग्रामीण क्षेत्र से लेकर तहसील स्तर तक के अधिकारियों की संपत्ति की जांच की जाए तब पता चलता है कि आखिर इतनी संपत्ति चंद दिनों में यह लोग कैसे कर लेते हैं। कारण हेरा फेरी और भ्रष्टाचार,, चरम सीमा पर,, किसान हैरान, परेशान, कब होगा समाधान,

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button