देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री वर्द्धमान आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धुम धाम से मनाया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

 

श्री वर्द्धमान आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धुम धाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मोतीलाल हुण्डिया, अध्यक्ष श्री वर्द्धमान जैन स्थानकवासी संस्थान ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अन्तर्गत धरती धोरा री, योगा, वतन आबाद रहेगा, माटी पुकारे, शहादत का सलाम, चिर्यस फोर भारत, हर घर तिरंगा, सिलवर जुबली ऑफ कारगील के अलावा देश भक्ति कविता एंव भाषण देकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार तातेड़ ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया साथ ही स्वतत्रंता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी उन्होने कहा कि विद्यालय के बाल कलाकारो द्वारा जिला स्तर पर शानदार प्रस्तुती देकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनमचन्द सुथार ने स्वतत्रंता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वर्द्धमान विद्यालय एक विद्यालय नहीं है बल्कि राष्ट्रनिर्माण की पाठशाला है जहा से विद्यार्थी शिक्षा के साथ साथ देश भक्ति की भावना एवं संस्कारों की शिक्षा प्राप्त कर रहे है। संस्थान के मंत्री ओमप्रकाश बांठिया ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की शपथ दिलाई। देश के विकास मंे सभी को सहभागी बनने की सलाह दी। उन्होने कहा कि आपके लिए असंभव कुछ भी नहीं, यदि तय करले तो असंभव को संभव बना सकते है। इस अवसर पर गत वर्ष बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 39 विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम मंे मिष्ठान वितरण अशोककुमार कल्पेशकुमार लोढ़ा आराधना ग्रुप बालोतरा द्वारा किया गया जिनका विद्यालय द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधीकारी जसराज तातेड़, दीपकचन्द भंडारी, लुणचन्द चौपड़ा, राहुल कुमार छाजेड़, गजराज गोलेच्छा, विद्यालय समिति के पृथ्वीराज गोठी, सुजलकुमार हुण्डिया, प्रवीणकुमार चौपड़ा, भैरुलाल तातेड़, ललीत श्रीश्रीमाल, धर्मेशकुमार चौपड़ा, अभिभावक, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में पूर्व अध्यक्ष श्री शांतीलालजी अन्याव ने अतिथियों, अभिभावको का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सब लोग यहा पधार कर बच्चों का हौसला बुलन्द किया जिससे कार्यक्रम में चार चाँद लग गये साथ ही उन्होनें का कहा कि विद्यालय का गत वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा एवं तीन छात्राओं का इंदिरा प्रियदशिनी में चयन हुआ है जो हम सब के लिए बड़ी खुशी की बात है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button