अपराधदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

यौन अपराध से पीड़ित बालकों को प्रतिकर सहायता राशि हेतु समिति का गठन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा, 25 जून। माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति, जयपुर एवं माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा यौन अपराध से पीड़ित बालकों को प्रतिकर सहायता राशि हेतु समिति का गठन किया गया है। जिसमें पीड़ित बालकों को प्रतिकर सहायता दिए जाने के निर्देश प्रदान किए गए है।

जिले के समस्त पीड़ित बालकों को प्रतिकर दिए जाने के संबंध में गठित समिति के नोडल अधिकारी धर्मेंद्र जी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बालोतरा) व सदस्य मालाराम डूकिया, बाल कल्याण समिति, बाड़मेर के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा के सचिव सिद्धार्थ दीप द्वारा बैठक आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2019 में पोक्सो एक्ट में दर्ज कुल 121 एफआईआर को चिन्हित किया गया व आगामी वर्षों में पोक्सो एक्ट में दर्ज हुई एफआईआर की प्रति नोडल अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर, बालोतरा) को भिजवाए जाने के निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सदस्य, बाल कल्याण समिति, बाड़मेर को वर्ष 2019 में पोक्सो एक्ट में दर्ज एफआईआर के दस्तावेज अविलंब एकत्रित कर नोडल अधिकारी (अतिरिक्त जिला कल्क्टर, बालोतरा) को भिजवाए जाने के निर्देश प्रदान किए है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button