
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोतरा में विशेष योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन शारीरिक शिक्षकों द्वारा करवाया गया। योग जीवन में अनुशासन लाता है जिससे व्यक्ति जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने में अधिक सक्षम होता है। योग में एकजुटता का भी संदेश है जो डीपीएस के विद्यार्थियों में दिखाई दिया। प्राचार्य श्रीमती रचना बक्शी ने कहा कि योग सिर्फ एक दिन नही बल्कि रोजाना करना चाहिए। योग एक ऐसी विधा है जो न सिर्फ शारीरिक व मानसिक, सामाजिक और नैतिक स्तर तक हमें स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करता है। स्वास्थ्य हेतु योग ही सर्वश्रेष्ठ माना गया है क्योंकि योग बच्चे-बूढ़े, स्त्री – पुरुष हर वर्ग इसे कर सकता हैं। बस योग में आवश्यकता है तो सिर्फ हमारी इच्छाशक्ति की इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


