बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
साइबर सिक्योरिटी की दी जानकारी साइबर थाना का जनजागृति अभियान

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
साइबर सिक्योरिटी की दी जानकारी…
साइबर थाना का जनजागृति अभियान…
साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नं : 7877045498
पुलिस थाना साईबर जिला बीकानेर
> पुलिस थाना साईबर बीकानेर का प्रभावी कदम ।
> साइबर थाना टीम द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित।
➤ देशभर में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हुआ कार्यक्रम का
आयोजन ।
> जागरूकता कार्यक्रम में बीकाजी फूड इन्टरनैशनल बीकानेर में कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम में साइबर अपराध व सुरक्षा संबन्धित जानकारी
पिछले कुछ महीनों से देशभर में बड़ी संख्या में विभिन्न तरीको से साइबर धोखाधड़ी की जा रही है। इससे निपटने हेतु पुलिस मुख्यालय साइबर क्राइम, राजस्थान द्वारा चलाये जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर, रेंज बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस व जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्रीमती तेजस्वनी गौतम आईपीएस के निर्देशन तथा अति पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर श्री दीपक शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में एवं साइबर थाना बीकानेर प्रभारी श्री मानाराम गर्ग आरपीएस के नेतृत्व में साइबर थाना टीम द्वारा निरन्तर साइबर जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम मे० आज दिनांक को 2024 जून 19बीकाजी फूड इन्टरनैशनल बीकानेर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई इस कार्यक्रम में संस्थान के विभिन विभागों में कार्यरत स्टाफ को साइबर पुलिस थाना के शिव कुमार शर्मा, प्रोग्रामर ने पीपीटी के माध्यम से साइबर अपराध तथा बचाव के उपाय एवं अपराध होने की दशा में रिपोर्ट करने हेतु साइबर क्राईम पोर्टल एवं संचार साथी पॉर्टल की जानकारी सभी को प्रदान की गई। उन्होने सभी साईट के लिए अलगअलग पासवर्ड सेट करने और उनको याद रखने की तरकीब भी साझा की। श्रीमती संजू रानी, उप पुलिस निरीक्षक ने बताया की ऑनलाईन मित्रता के माध्यम से साइबर घुमिगं के जरिये साइबर अपराधी पीड़ित की निजी जानकारी प्राप्त कर उनका शोषण करते है। लिहाजा ऑनलाइन डेटिंग साइट से बचना चाहिए और ऑन लाईन जगत में स्वयं के बारे में न्यूनतम जानकारी ही साझा की जाये।
कार्यक्रम के अंत में साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा दो फ्लेक्स कारखाने परिसर में लगाने हेतु निशुल्क भेंट (पोस्टर) और बीकानेर जिला पुलिस द्वारा जारी साइबर रिस्पांस सेल के 1930 किए जिसमें साइबर फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर भी प्रदर्शित होते हैं। 7877045498 नंबर
मैनेजर विजय अग्रवाल ने इस प्रकार की वर्कशॉप समस्त स्टाफ के लिए रखने का भी विचार रखते हुए थाने से पधारे समस्त स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया
साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नं : 7877045498
पुलिस टीम -:
1. श्रीमती संजू रानी, उप पुलिस निरीक्षक
2. श्री शिव कमार शर्मा प्रोग्रामर,
साइबर ठगी होने पर हेल-17877045498 100, 0151-2206992, 7877045498
Subscribe to my channel


