अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

पीड़ित को जान से मारने प्रयास करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

भिवाड़ी फेज थर्ड थाना अंतर्गत प्रयाग पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ इसी कंपनी के कर्मचारी द्वारा पीड़ित को जान से मारने का प्रयास करने के संबंध में, पीड़ित ने फेज थर्ड थाना अंतर्गत अपनी रिपोर्ट दिनांक 13 जून 2024 को दी थी। जिस पर आज तक कार्यवाही नहीं होने के बाद पीड़ित ने आज जिला पुलिस अधीक्षक से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक को दिए हुए पत्र के अनुसार पीड़ित अरविंद मंडल पुत्र भोला मंडल निवासी ग्राम सांथलका तहसील टपूकड़ा ने बताया है कि वह और उसकी पत्नी दोनों ही प्रयाग पॉलीमर्स कंपनी में काम करते हैं दिनांक 13 जून को सुबह 7:00 बजे कंपनी में काम करने जा रहा था तो उसी कंपनी में काम करने वाले लाल बाबू कुमार पुत्र रघुवीर दास लोहे की रोड लेकर आया और आते ही रोड से सिर पर कई ताबड़तोड़ वार किया जिससे उसका सर कई जगह से फूट गया और वही घटनास्थल पर ही गिर गया। तब भी लाल बाबू कुमार गिरे हुए में ही वार करता रहा, राहगीरों और कंपनी में काम करने वाले अमित कुमार ने बचाया नहीं तो लाल बाबू उसे वहीं मार देता। कंपनी में पता लगने पर आलोक, प्रशांत व एच आर के सदस्यों ने घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पीड़ित का इलाज चल रहा है। साथ ही अपराधी द्वारा कानूनी कार्यवाही नहीं करने के संबंध में बार-बार धमकियां दी जा रही है। पीड़ित ने इस बाबत आज एक प्रार्थना पत्र जिला पुलिस अधीक्षक को पेश किया है, जिसमें उसकी रिपोर्ट दर्ज करने एवं अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें सजा देने की मांग की गई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button