देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जय महेश के नारों से गूंजा शहर निकाली शोभायात्रा 5 दिवसीय महोत्सव का महाआरती के साथ समापन

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा माहेश्वरी समाज के तत्वाधान में पांच दिवसीय महेश नवमी महोत्सव कार्यक्रम महाप्रसादि के साथ सम्पन हुआ।
समाज अध्यक्ष राधेश्याम राठी ने।बताया की पांच दिवसीय महेश नवमी के आज अंतिम दिन पुरुष व महिला वर्ग में म्यूजिकल चेयर,खेलकूद पुरस्कार,शैक्षणिक पुरुस्कार वही शाम को भव्य कलश शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई पूरा शहर महेशमय हो गया।
युवा संगठन अध्यक्ष भरत पुंगलीया सचिव दीपक करनानी ने बताया की आज की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमे अंताक्षरी में पारुल पुंगलिया की टीम विजेता रही वही बालीवाल में राजेश चांडक की टीम विजेता रही म्यूजिकल चेयर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अमित हेडा द्वितीय स्थान जितेन्द्र पुंगलिया रहे वही महिला वर्ग में प्रथम स्थान गवरजा राठी द्वितीय स्थान अनीता राठी रही।
महिला मण्डल अध्यक्ष राशि राठी व सचिव कीर्ति बाहेती ने बताया पुरुष वर्ग व महिला वर्ग सयुक्त रूप से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुनील राठी विजय रहे बच्चो के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राधिका माहेश्वरी विजय रहे।
समाज अध्यक्ष राधेश्याम राठी व सचिव दिनेश पुंगलिया ने समाज के उत्थान की बात कही उन्होंने कहा की पांच दिवसीय समारोह में समाज की प्रतिभाओं ने सुन्दर प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता के साथ ही माहेश्वरी युवा संगठन व महिला मण्डल की टीम का बहुमान किया। दोपहर में शिव महा अभिषेक किया।शाम को शोभायात्रा निकाली गई महिलाओं व बालिकाओं ने पारंपरिक वेश धारण करके कलश सिर पर रखकर यात्रा शुरू की उनके पीछे सभी समाज बंधु साथ रहे इसमें राम दरबार,शिव पार्वती,राधा कृष्णा और श्री नाथ जी की झांकी आकर्षक का केंद्र रही युवा संगठन के प्रदीप भूतड़ा। व भरत राठी ने बताया कलश यात्रा में ऊंट घोड़े ढोल व बैंड के साथ बड़ी संख्या में समाज बंधु ने भाग लिया।सचिव द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।शाम को महाप्रसादी के साथ रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन रखा।मंच संचालन एडवोकेट कैलाश तापड़िया ने किया।
इस अवसर पर हरिराम भूतड़ा,आशाराम दिग्गा,रामेश्वर भूतड़ा,चंद्रप्रकाश भूतड़ा,रामाकिशन करनानी, डा कमल मूंदड़ा,शिव कुमार,जगदीश राठी,कमल पुंगलिया,भवरलाल चांडक,देवकिशन चांडक, प्रवीन पुंगलिया,सुनील चांडक,के के टावरी,सुरेश टावरी कैलाश तापड़िया,हितेश भगत,घनश्याम मालानी,ललित भूतड़ा,चैनसुख राठी,गंगाविशन कपूरिया,लालचंद दिग्गा,ओमप्रकाश राठी,विजय टावरी,डूंगरचंद दिग्गा,मदनलाल गांधी,घनश्याम मूंदड़ा,लूणकरण फोफलिया,हंसराज टावरी, लक्ष्मीनारायण पुंगलिया,अमित हेडा,महेंद्र फोफलिया,कपिल चांडक,मुकुल मूंदड़ा,अमृतलाल राठी, कन्हेलाल चंडक,पुखराज राठी,कमल तापड़िया,जसराज तापड़िया,संदीप धुत,जितेंद्र मंत्री,हंसराज तापड़िया, कैलाश राठी,विकाश कोठारी,राजकुमार सावना,मनोज भैया,अरुण भूतड़ा,जयकिशन राठी,भिखचंद राठी,आनंद राठी,रामरतन भट्टड़,हिमांशु तापड़िया आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


