दिल्लीदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़विश्व
जैन आचार्य लोकेश शांति सद्भावना यात्रा पर अमेरिका रवाना
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, जैना कन्वेंशन, अविभा फ़ाउंडेशन यूएसए, अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरधार्मिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे* *विश्व शांति सद्भावना के लिए भारतीय संस्कृति एवं जैन सिद्धान्त महत्वपूर्ण – आचार्य लोकेश*

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
नई दिल्ली, 31 मई 2024: अहिंसा विश्व भारती एवं वर्ल्ड पीस सेंटर के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश विश्व शांति एवं सद्भावना यात्रा के लिए आज अमेरिका रवाना हुये | इस अवसर पर रेडिसन ब्लू में आयोजित विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उनकी यात्रा के प्रति मंगल कामना व्यक्त की और उन्हे प्रतीक चिन्ह एवं गुदस्ता भेट कर यात्रा की सफलता की कामना की |
विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेश ने भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को शांति सद्भावना संदेश देते हुये कहा कि वर्तमान में विश्व जनमानस एक ओर युद्ध एवं हिंसा का सामना कर रहा है और वही जलवायू परिवर्तन के कारण भीषण गर्मी एवं पर्यावरण में उथल पुथल देख रहा है | भारतीय संस्कृति एवं जैन धर्म के सिद्धांतो के माध्यम से विश्व शांति और पर्यावरण संरक्षण संभव है |
परम पूज्य आचार्य लोकेश अहिंसा विश्व भारती फ़ाउंडेशन की वार्षिक बैठक मे भाग लेंगे | अमेरिका के शिकागो में आयोजित जैना कोन्वेन्शन शिखर सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं सर्व धर्म सम्मेलन, विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे | आचार्याश्री अनेक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों मे विश्व शांति सद्भावना का संदेश देंगे |
अहिंसा विश्व भारती के अनेक कार्यकर्ता आचार्याश्री से अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे |
सधन्यवाद, केनु अग्रवाल
मो : +91-9205031332, मीडिया मैनेजर, अहिंसा विश्व भारती

Subscribe to my channel


