बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला कलक्टर ने किया बायतु का दौरा

पेयजल और निर्माणाधीन भवनों का किया अवलोकन* *रात्रि चौपाल का आयोजन कर सुनी परिवेदनाएं*

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 23 मई। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने गुरुवार को बायतु का दौरा कर बायतु उपखंड की पेयजल आपूर्ति एवं निर्माणाधीन भवनों का अवलोकन किया।

जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने गुरुवार को बायतु पंचायत समिति में अधिकारियों के साथ बैठक कर उपखंड में बिजली एवं पेयजल आपूर्ति पर चर्चा कर अधिकारियों को निर्बाध बिजली एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध जल कनेक्शन पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति होनी चाहिए। पेयजल के लिए किसी भी स्तर पर आमजन को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने हिटवेव को देखते हुए सभी चिकित्सालयों पर आरक्षित बेड की व्यवस्था करने के साथ कूलर एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक पश्चात जिला कलक्टर ने नया सोमेसरा में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पानी की टंकी का अवलोकन किया। उन्होंने नियमित पानी की टंकी की सफाई सुनिश्चित करने के साथ क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने नागोणी धतरवालो की ढाणी में निर्माणाधीन विद्यालय और अंबेडकर भवन का अवलोकन किया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 इसके बाद बायतु चिमनजी में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल और सड़क से जुड़ी परिवेदनाओं से जिला कलक्टर को अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल के दौरान आमजन को बिजली और पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़े। इसलिए जलदाय और विद्युत विभाग के अधिकारी व्यवस्था बनाए रखें।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, उपखंड अधिकारी पद्मा देवी, तहसीलदार प्रवीण चौधरी के साथ जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी के साथ सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button