देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
श्रम विभाग की नियोजकों से अपील श्रमिकों को गर्मी में मिले राहत

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा, 22 मई। भारतीय मौसम विभाग ने भयंकर गर्मी के चलते बालोतरा बाडमेर सहित कई जिलों के रहवासियों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। उसी को दृष्टिगत रखते हुए जिले भर में कार्यरत एवं संचालित सभी प्रकार के संस्थानों को मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए अपील की जाती है कि आपके प्रोजेक्ट, कार्य पर कार्यरत कार्मिकों, श्रमिकों के लिए गर्मी से बचाव हेतु विशेष उपाय करे ताकि
श्रमिको के स्वास्थ्य पर गर्मी का प्रभाव कम पड़ें।
सहायक श्रम आयुक्त रामचंद्र गढ़वीर ने बताया कि श्रम विभाग ने श्रमिकों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए विशेष ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए नियोजक अपने कार्य स्थल पर श्रमिकों के लिए ठंडे पेयजल की उचित व्यवस्था की जाए। कार्य के दौरान विशेष कर 11 बजे से 5 बजे तक गर्मी का असर अत्यधिक रहता है, इस दौरान व्यवस्थित रूप से छाया की व्यवस्था हो या रेस्ट दी जावे ताकि कोई कामगार बीमार ना पड़े। इस भयंकर गर्मी में श्रमिकों को समय पर भोजन की सुविधा मिले, श्रमिकों को नियमित विश्राम के लिए अवकाश दें, विशेष रूप से गर्मी के समय में। उनके स्वास्थ्य की देखभाल हेतु निकटतम हॉस्पिटल से संपर्क स्थापित कर श्रमिकों को आवश्यक मेडिकल सुविधाएं प्रदान करें। उन्होंने सभी नियोजकों से इस सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Subscribe to my channel


