खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय के होनहार बालक बालिका का किया सम्मान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

तिजारा – माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय, तिजारा के कक्षा 12 वीं विज्ञान वर्ग में छात्रा कनिष्का यादव पुत्री अशोक कुमार ने अपने ननिहाल में रहकर घर के समस्त कार्यों में हाथ बँटाकर 91.20 % अंक प्राप्त कर अपने परिवार व ननिहाल ग्राम माज़रा महनिया का नाम रोशन किया, जिस पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने छात्रा के घर जाकर मिठाई खिलाकर, साफा व माला पहनाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसी प्रकार कला वर्ग में छात्र रोहित सैनी पुत्र गिर्राज़ सैनी निवासी तिजारा के निवास पर जाकर छात्र के विद्यालय में 81.40% अंक प्राप्त करने पर मिठाई खिलाकर, साफा व माला पहनाकर छात्र को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर संस्था प्रधानाचार्य सुबोध जैन, रामावतार शर्मा, यशिका भारद्वाज, कृष्ण यादव, संजय यादव, मोनू यादव आदि उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button