LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया उप कारागाह का औचक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 01 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ दीप ने मंगलवार को उप-कारागृह बालोतरा का औचक निरीक्षण किया।
जेल निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा बंदियों से पृथक-पृथक संवाद किया। साथ ही उनके प्रकरणों की नियमित पैरवी के लिए, निःशुल्क अधिवक्ता स्कीम, स्वास्थ्य समस्याएं व बंदियों के कारागृह में निरूद्ध रहने के दौरान अग्रिम अध्ययन संबंधी कई विषयों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होने खाने-पीने की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते हुए जेल प्रशासन को उनके निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होने जिन बंदियों के प्रकरणों में न्यायालयों द्वारा जमानत आदेश होने के बावजूद बंदीगण आदेशों की पालना में अमसर्थ है उनके प्रकरणों में माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार न्यायालयों से संशोधित आदेश हेतु आवेदन पेश करने के लिए विधिक सेवा प्रतिरक्षा अधिवक्ता स्कीम के तहत तत्काल आवेदन प्रस्तुत करने की कार्यवाही के निर्देश दिए।
उन्होने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जेल में कुल 90 बंदी निरूद्ध पाये गये जो कारागृह की क्षमता 55 से अधिक है। बंदियों की अधिक संख्या व भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मूलभूत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जेल प्रशासन को निर्देश दिए।
इस दौरान लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के चीफ थानसिंह राजपुरोहित, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट नीरज चौधरी व उप कारापाल मनोहर सिंह उपस्थित रहें।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button