महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
जिला भाजपा प्रधान ने कार्यकर्ताओं को दिया बुथ जीते चुनाव जीते का मंत्र
लोकसभा चुनाव की तैयारीयो के निमित्त भाजपा में बैठकों का दौरा लगातार जारी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
वीरवार को शक्ति केन्द्र नम्बर 2 पर माइक्रो डोनेशन व 6 अप्रैल 2024 को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाने के निमित दया राम यादव जिला अध्यक्ष भाजपा जिला महेन्द्रगढ़ ने शक्ति केन्द्र 2 के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधुओ की बैठक ली, जिसमे सभी का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने पहले माइक्रो डोनेशन करवाया एवं लाभार्थियों से बूथ स्तर पर संपर्क किया और उसके बाद जिला अध्यक्ष ने पार्टी स्थापना दिवस पर शक्ति केन्द्र के बूथ स्तर पर 50 पार्टी के झंडे पार्टी कार्यकर्ताओ के घरों पर लगाने के लिए प्रेरित करते हुए झंडे लगाने का सभी से आग्रह किया।
*जिला प्रधान दयाराम यादव ने भाजपा सरकार की अनगिनत योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की भाजपा सरकार में जो विकास नारनौल महेंद्रगढ़ क्षेत्र का हुआ है, वह पहले कभी भी नहीं हुआ चाहे शिक्षा हो या सड़क या उद्योगों के क्षेत्र में विकास कार्य किया है और यही नहीं जिला महेंद्रगढ़ के आखिरी गांव राय मलिकपुर तक नहर के पानी को पहुंचाने का काम किया है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधा लाभ लाभार्थी को दिया जा रहा है।*
मनीष संघी अध्यक्ष नारनौल मंडल ने कहा कि आज देश के सामने नरेंद्र मोदी जी से अच्छा विकल्प नहीं है। मोदी जी ने कोरोना काल में देश को जिस तरीके से संभाला है, उसकी मिसाल पूरे विश्व में स्थापित हुई है।
*इस अवसर पर महेंद्र गोड, मोहनलाल पार्षद, हेमंत चौबे, प्रवीण शर्मा, विकास अग्रवाल जिला मीडिया प्रमुख, राजू शर्मा, मोहन कोली, अशोक अग्रवाल, सतीश वाल्मीकि, सुशील चौटाला, चंद्रकांत शास्त्री, कृष्ण लाल, शिव शंभू योगी, महावीर प्रसाद शर्मा, सुभाष चंद, दीपक यादव, अनिल कुमार, पूर्ण शर्मा, अनीश कुमार, राजेंद्र, महिपाल, योगेश, तरुण, आशीष, नवीन कुमार, पीयूष यादव, दिशांत शर्मा, आदी अनेको कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।*
Subscribe to my channel


