LIVE TVदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सेवानिवृत्ति एवं होली स्नेह मिलन व गैर नृत्य समारोह का आयोजन

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

सेवानिवृत्ति एवं होली स्नेह मिलन व गैर नृत्य समारोह का आयोजन बजरंग बाग परिसर में महंत निर्मल दासजी ़ी कुड़ी मठ के महंत तगभारती जी के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, समारोह की अध्यक्षता सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी, विशिष्ट अतिथि पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, कल्याणपुर प्रधान उम्मेद सिंह अराबा, नगर परिषद बालोतरा के सभापति सुमित्रा जैन समारोह मे उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमराराम चौधरी ने कहा कि होली स्नेह मिलन का आयोजन लोगों में प्रेम भाव को बढ़ाता है। आपस में मिलजुल कर गेर नृत्य के माध्यम से स्त्री पुरुष एवं बालक बालिकाएं स्वच्छ स्वस्थ मनोरंजन के लोकगीतों के माध्यम से आनंद उठाते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अति विशिष्ट अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि हमारी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम होने चाहिए एवं इससे सामाजिक ताना-बाना व एकता बनी रहती है समारोह को संबोधित करते हुए, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल व कल्याणपुर प्रधान उम्मेद सिंह अराबा ने गैर नृत्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए गैरीयो द्वारा एक लय एवं पंक्ति में किए गए नृत्य की भूरी भूरी प्रशंसा की ,कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति व्याख्याता पंकज पालीवाल पत्नी बजरंग पालीवाल का 34 वर्ष की बेदाग राजकीय सेवा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जसोल से पूर्ण करने पर उपस्थित अतिथियों ने मालाएं पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बाबू सिंह राजगुरु, पूर्व नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान, पारसमल भंडार, प्रतिपक्ष नेता मदन चोपड़ा, पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार, पत्रकार परिषद के अध्यक्ष कुंपाराम पवार , भाजपा नेता भवानी सिंह टापरा, पूर्व प्रधान हरि सिंह उमरलाई ‌, कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के डायरेक्टर बाबूलाल नामा, तगाराम मूड जनियाना, भाजपा जिला महामंत्री अमराराम संदेशा , लोकपाल महेश दादानी, जिला परिषद सदस्य उमाराम चौधरी, सरपंच मांगीलाल बिश्नोई, अंबालाल अलबेला, पार्षद हनुमान पालीवाल हनुमान घांची, बाबूलाल चौधरी, नागराज प्रजापत पुष्पराज चोपड़ा व उदाराम भाट ,पप्पू भाई , गोविंद मेघवाल खेताराम प्रजापत ,रेखाराम बख्तावर सिंह सराना आदि ने शॉल ओढ़ाकर पंकज पालीवाल का बहुमान किया।

इस अवसर पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष शंकरलाल सलुंदिया, जिला संघर्ष समिति के पूर्व अध्यक्ष मेवाराम जैन, सरपंच मालाराम बावरी,रामेश्वरी चौधरी, विद्यालय संस्था प्रधान शशि बाला व रेणु चौधरी प्रवीण सिंह उमरलाई, प्रेम सिंह खोखर, नेशनल अवॉर्डी दत्ताराम खारवाल, अनूप शर्मा, झूमर लाल सार्जेंट, गोपाल पारीक, ओम जी बाठीया, जैसल सिंह खारवाल, रामबाबू अरोड़ा, सहित सैकड़ो ग्रामीण, गणमान्य नागरिक,व अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कूड़ी की चारभुजा गेर नृत्य दल, जसोल की मालानी गेर नृत्य दल ने बखूबी अंदाज में रंग बिरंगी पोशाक में प्रदर्शन कर सैकड़ो दर्शकों को अपने करतब से हैरत अंगेज के साथ मनोरंजन कर खूब तालियां बटोरी।

कार्यक्रम के अंत में बजरंग पालीवाल ने उपस्थित अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर महिलाओं द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन किया गया ,कार्यक्रम का सफल संचालक नेमीचंद बारूपाल व खीयाराम चौधरी ने किया।।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button