देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
होली पर आपसी मतभेद भुलाकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे:- बांठिया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने रगों का पर्व होली के अवसर पर कच्ची बस्तियों में जाकर व वाल्मीकि समाज के साथ एक दूसरे पर रंग लगाकर
बधाई दी।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने शहर के कच्ची बस्तियों में जाकर होली पर्व की बधाई दी।उन्होंने ने होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लेकर होली दहन किया।धुलेंडी के दिन शहर के भगतसिंह सभा स्थल पर वाल्मीकि समाज के मोहल्लों में जाकर उनका मुह मीठा करवाकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।इस दौरान बाठिया ने कहा कि आपसी प्रेम भाईचारा के साथ होली
खेले। बांठिया ने कहा कि होली पर आपसी मतभेद भुलाकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे।त्यौहारों का हर समाज में अपना अलग ही महत्व है। जीवन की भागदौड़ के बीच त्यौहार नव स्फूर्ति का संचार करते है।
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत,उगम धारू, महेंद्र कुमावत, श्याम राठी,सजय छाजेड़, भाजयुमों जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत, अरुण सालेचा, भंवर लाल,जगदीश खत्री सहित अनेको आमजन मौजूद थे।

Subscribe to my channel


