खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला कलेक्टर ने 34 एमएलडी एसटीपी व जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 18 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने शनिवार को भिवाड़ी में निर्माणाधीन 34 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और जिला अस्पताल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने बीड़ा (BIDA) के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर बीड़ा कि विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

एसटीपी परियोजना स्थल के निरीक्षण के दौरान कार्यकारी संस्था ने जिला कलेक्टर को बताया कि सिविल निर्माण कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और शेष फिनिशिंग कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिस पर जिला कलेक्टर ने कार्यकारी संस्था को निर्देश दिए कि 30 अप्रैल से पूर्व सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, ताकि परियोजना समय पर संचालित हो सके।

इसके पश्चात उन्होंने निर्माणाधीन जिला अस्पताल भिवाड़ी का भी निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कर आमजन को बेहतर सुविधा एवं चिकित्सा प्रदान करना है। एसटीपी परियोजना के पूर्ण होने से शहर की जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जलभराव की समस्या का समाधान होगा तथा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। इससे भिवाड़ी में आधुनिक और व्यवस्थित सीवरेज प्रबंधन प्रणाली विकसित होगी, जो दीर्घकालिक रूप से नागरिकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं के कार्यों पर लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा के माध्यम से कार्यों को गति दी जा सके।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र, नगर परिषद के अधिकारी अंकित, जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. सागर अरोड़ा सहित बीड़ा के अधिकारी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button