LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

सीएमएचओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटोदी,गिड़ा व पीएचसी मलवा एवं परेउ का औचक निरीक्षण

 ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 23 मार्च । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वांकाराम चौधरी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटोदी, गिड़ा व पीएचसी मलवा एवं परेउ का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वांकाराम चौधरी ने लेबर रुम में प्रसव सम्बंधित सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए व निशुल्क दवा योजना व निशुल्क जांच योजना के बारे में जानकारी ली। साथ ही समस्त स्टॉफ को यूनिफॉर्म व आईडी कार्ड के लिए पाबंद किया गया। उन्होंने साफ सफाई के लिए तीन दिवस में स्थिति सुधारने के लिए सम्बंधित चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को निर्देशित किया गया। सीएमएचओ ने मरीजों से चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी ली और 108 ,104 एम्बुलेंस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बॉयोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट को सुधारने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि उक्त निरीक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव के निर्देशानुसार आरसीएच गतिविधियों के प्रगति पर समीक्षा की।

इस दौरान बीसीएमओ पाटोदी डॉ रोहिताश पंचारिया , बीसीएमओ गिड़ा डॉ महेंद्र कुमार व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ हीरालाल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button