
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल द्वारा विश्व जल दिवस पर बैनर का विमोचन जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव द्धारा क़िया गया। जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में बैनर का विमोचन करते हुए जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने कहा कि जल है तो जीवन है ,जल है तो कल है, जल के बिना किसी भी जीव ,पौधे या हमारा जीवन नहीं बच सकता, इसलिए जल को बचाना अत्यंत ही आवश्यक है। महावीर इंटरनेशनल अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि
इस धरती पर पीने लायक पानी बहुत कम है। अतः दैनिक जीवन में हमारे घर में नल के माध्यम से आने वाले जल को हमें घी की तरह उपयोग में लेना होगा। सड़कों पर कहीं पर भी यदि खुला नल देखें तो तुरंत उसको बंद करें।
जल संरक्षण में वर्षा जल संग्रहण का महत्वपूर्ण स्थान है इसमें घर की छत से जल संग्रहण एवं तालाबों के माध्यम से जल को संरक्षित किया जा सकता है। किसान बूंद बूंद सिंचाई पद्धति अपनाकर भी जल को बचा सकता है। संरक्षक पारसमल भण्डारी जल का पुनरुपयोग करके भी हम जल बचा सकते हैं। घर की छत पर लगी हुई पानी की टंकी में सेंसर लगाकर उसके भरने पर तुरंत नल बंद कर दिया जाए तो भी बहुत सारा पानी बर्बाद होने से बच सकता है।
सचिव दलपत जैन ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि महावीर इंटरनेशनल को विश्व जल दिवस के उपलक्ष में जन चेतना कार्य आयोजित कर नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति सचेत करने के लिए अनुरोध किया। उपाध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर जॉन सचिव जवेरीलाल मेहता, संगठन मंत्री हीरालाल प्रजापति, उमाराम पटेल, गौतम दांती, सुरेश गोठी ,भवरलाल भण्डारी,महावीर बोकड़िया, पारस माली सहित सदस्यों ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


